Move to Jagran APP

गूंज महोत्सव में छऊ कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

सिल्ली में गूंज महोत्सव के दूसरे दिन तीन हजार कलाकारों द्वारा पेश किया गया छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव का दूसरा दिन किसानों को समर्पित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 07:17 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2018 07:17 AM (IST)
गूंज महोत्सव में छऊ कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
गूंज महोत्सव में छऊ कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

संवाद सूत्र, सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम में आयोजित गूंज महोत्सव का दूसरा दिन किसानों को समर्पित रहा। एक ओर जहां 3000 छऊ कलाकारों का रोड शो कार्निवाल और स्टेडियम में उनका नृत्य देखने हजारों लोग जुटे वहीं कृषि प्रदर्शनी समेत कई कार्यक्रमों का भी लोगों ने आनंद व लाभ उठाया। सिल्ली स्टेडियम में जब एक साथ 3000 छऊ कलाकारों ने नृत्य किया तो यह दृश्य देखने लायक था।

loksabha election banner

रंग बिरंगे परिधानों में देवी-देवताओं के चेहरे का मुखौटा पहने छऊ कलाकारों के थिरकते पांव वहां उपस्थित लोगों को देर तक आनंद और रोमांच से भरते रहे। देखते ही देखते इतनी बड़ी संख्या में एकसाथ छऊ कलाकारों के एक जगह नृत्य का रिकॉर्ड भी बन गया।

इससे पहले रोड शो में 3000 छऊ कलाकारों और 150 छऊ उस्तादों के दल ने सिल्ली ग्राम विकास स्कूल से सिल्ली स्टेडियम तक रोड शो किया। इस कार्निवाल में गूंज के संरक्षक सुदेश कुमार महतो एवं कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी शामिल थे।

महोत्सव में कृषि प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी, सम्मान समारोह, स्वास्थ्य शिविर, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण समेत कई कार्यक्रम हुए।

महोत्सव में ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, आजसू के वरिष्ठ नेता डॉ. लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, आदि ने भी शिरकत की।

उत्कृष्ट किसानों को मिला पुरस्कार : गूंज परिवार सिल्ली और ¨हडाल्को समुदाय प्रभाग के तत्वाधान में महोत्सव के दूसरे दिन कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए किसानों ने उत्पादित फसल और साग-सब्जियों का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट किसानों के

बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। गूंज के संरक्षक सुदेश महतो एवं कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भरत सिंह, रतनलाल महतो, श्याम सुंदर महतो, डॉ. बीके जयसवाल, रणधीर महतो समेत कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा।

किसान गोष्ठी का आयोजन: महोत्सव के दूसरे दिन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए बागवानी निदेशक डॉ. विजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा समेत कई वैज्ञानिकों ने कृषकों को उन्नत किस्म की खेती पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सिल्ली एवं आसपास की मिट्टी कृषि योग्य है। हमें इसे बेहतर ढंग से इस्तेमाल करने की जरूरत है। सिल्ली के कई किसान जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। हमें उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

इस मौके पर डीएफएजी विभाग के डॉ. राजीव कुमार, उपनिदेशक मुकेश कुमार, लाह उत्पादन एवं अनुसंधान केंद्र के डॉ. ए जयसवाल, कृषि एवं बागवानी अनुसंधान केंद्र के डॉ. मौर्या, जिला उद्यान पदाधिकारी अनिरूद्ध कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अनिल कुम्हार, जिला मत्स्य पदाधिकारी अरूण चौधरी, आत्मा संस्था के निदेशक संजय सिंह, वैज्ञानिक हेमचंद लाल, मो. नायर अली, बीपीएम मो. अलीजान आदि उपस्थित थे।

52 मरीजों के कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण : लायंस क्लब ऑफ राची ईस्ट एवं श्री भगवान महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में गूंज महोत्सव के दूसरे दिन कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया। शिविर में 55 मरीजो की जाचं की गई। इसमें से 52 मरीजों का कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया जायेगा। शिविर को सफल बनाने में प्लस के चिकित्सक दल एवं गूंज परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.