विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घाटों की भीड़ से बचने का नया जुगाड़! रांची में ₹100 से शुरू हो रहे हैं 'छठ वाले वाटर टब', छत पर ही दें अर्घ्य

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:09 PM (IST)

रांची में छठ महापर्व को लेकर आर्टिफिशियल टब (वाटर बैग) की मांग में 20% की वृद्धि हुई है। भीड़भाड़ वाले ...और पढ़ें

रांची में ₹100 से शुरू हो रहे हैं छठ वाले वाटर टब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

रांची में ₹100 से शुरू हो रहे हैं छठ वाले वाटर टब (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

जागरण संवाददाता, रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजन सामग्री, फल और अन्य आवश्यक सामानों के साथ इस बार आर्टिफिशियल टब (वाटर बैग) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। 

इसमें वाटर बैग के साथ , गैस वाले टब जिनमें हवा भरकर पानी भरा जाता हैं। खास बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल आर्टिफिशियल टब की मांग में करीब 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक

रांची के अपर बाजार स्थित प्लाइस्टिको सेंटर के व्यापारी अभय जैन ने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व को लेकर आर्टिफिशियल टब की खरीदारी पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक हो रही है। पहले छठ पूजा से महज दो से तीन दिन पहले इन टबों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी, लेकिन इस बार एक सप्ताह पहले से ही ग्राहक बाजार पहुंचने लगे हैं। 

उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की बढ़ती संख्या के साथ ही शहर के विभिन्न तालाबों और जलाशयों में जगह की कमी तथा पानी की गंदगी के कारण लोग घरों में कृत्रिम तालाब बनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में आर्टिफिशियल टब और वाटर बैग एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। 

100 रुपये से लेकर 4,999 रुपये तक के टब

लोग अपने घरों की छत, आंगन और खाली जगहों पर इन टबों को लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की व्यवस्था कर रहे हैं। अपर बाजार में 100 रुपये से लेकर 4,999 रुपये तक के आर्टिफिशियल टब उपलब्ध हैं। आर्टिफिशियल टब में गैस भरने वाले उपकरण 300 रुपये के है। 

अभय जैन व्यापारी ने कहा कि ग्राहकों की जरूरत के अनुसार छोटे और बड़े आकार के वाटर बैग बेचे जा रहे हैं। इनमें चार से छह फीट गहराई तथा आठ से 15 फीट तक लंबाई वाले टब भी शामिल हैं। 8 फीट वाले लंबे टब में 4 से 5 छठ व्रति एक साथ छठ कर सकती हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि छठ महापर्व के प्रति लोगों की आस्था और सुविधाजनक व्यवस्था की जरूरत के कारण इस बार कृत्रिम तालाबों का बाजार तेजी से विस्तार हुआ हैं। एक हफ्ते पहले से इसकी डिमांड बढ़ गई थी, प्रतिदिन 100 से अधिक लोग वाटर बैंग खरीद रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।