Move to Jagran APP

यूपी-बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश बिहार झारखंड सहित कई राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला रांची के टाटीसिलवे से दबोचा गया है। सदर थाने की पुलिस ने आरोपित को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपित आर्मी बहाली के लिए गिरोह चला रहा था। जिसका वह सरगना है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 12:01 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 12:01 PM (IST)
यूपी-बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
यूपी-बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार। जागरण

रांची, जासं। उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला रांची के टाटीसिलवे से दबोचा गया है। सदर थाने की पुलिस ने आरोपित को दबोचा है। पकड़ा गया आरोपित आर्मी बहाली के लिए गिरोह चला रहा था जिसका वह सरगना है। पकड़े गए आरोपित का नाम गौतम सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह है। गौतम सिंह की गिरफ्तारी ठगी की शिकार एक पीड़ित के शामिल रहने से हुई। पीड़ित खुद आरोपित के पास पहुंचा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

loksabha election banner

संबंधित पीड़ित के बैंक खाते को आरोपित ने ठगी के पैसे मंगवाने के लिए गलत ढंग से इस्तेमाल किया था। हालांकि अभी मामले में ठगी के शिकार व्यक्ति ने सदर थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है। आरोपित की भूमिका पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पुलिस की अबतक की पूछताछ में जानकारी मिली है कि गौतम उर्फ राजेंद्र ने दो-तीन राज्यों में आर्मी बहाली के नाम पर युवकों से ठगी की है। पुलिस की जानकारी में एक मामला मथुरा का भी सामने आया है। मथुरा पुलिस की सूचना पर भी रांची पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस की टीम आरोपित की तलाश कर रही थी। हालांकि की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है।

ठगी के लिए बदल रखा था अपना नाम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गौतम सिंह ने ठगी के लिए अपना नाम बदलकर राजेंद्र सिंह रख लिया था। वह खुद को आर्मी का ऑफिसर बताता था। उसने बाहर के राज्यों में आर्मी बहाली के दौरान कई युवकों से संपर्क करके उनसे पैसे की ठगी की। लेकिन वह ठगी का पैसा रांची निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में मंगवाता था। इसके बाद पैसे की निकासी कर लेता था। लेकिन व्यक्ति को इस बात की जानकारी नहीं थी।

दूसरे राज्य में आर्मी बहाली से संबंधित ठगी का एक मामला प्रकाश में आने के बाद आरोपित द्वारा पैसा मंगाने के लिए प्रयुक्त किया गया बैंक अकाउंट नंबर को फ्रीज कर दिया गया था। लेकिन खाताधारक व्यक्ति को इस बात की जानकारी नहीं थी। जब हाल में बैंक से खाता फ्रिज किए जाने की जानकारी मिली तब पता चला कि उनके अकाउंट का प्रयोग गौतम सिंह ने ठगी के पैसे को मंगवाने के लिए और ट्रांजैक्शन में किया है। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपित को पकड़ने के लिए खुद पुलिस के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी गिरफ्तारी कराई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.