विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड के भाजपा सांसद सुनील सिंह के प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sun, 05 Jul 2020 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 05:27 AM (IST)

Jayavardhan Singh Murder बरवाडीह बस स्टैंड पर भाजपा जिला महामंत्री सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह को ...और पढ़ें

झारखंड के भाजपा सांसद सुनील सिंह के प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या
झारखंड के भाजपा सांसद सुनील सिंह के प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या

बरवाडीह (लातेहार), जासं। Jayavardhan Singh Murder बरवाडीह बस स्टैंड पर भाजपा जिला महामंत्री सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह को शाम को अपराधियो ने गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना शाम साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास स्थित प्रज्ञा केंद्र के सामने जयवर्धन सिंह बैठे हुए थे। प्रज्ञा केंद्र संचालक ने बताया कि उन्हें आकर बैठे कुछ देर ही हुए थे कि पीछे से दो अपराधी आये और पीठ व गर्दन के पास सटा कर गोली मार दी। जिससे वह वहीं गिर गए।

गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए बस स्टैंड से होते हुए बाजार के मुख्य सड़क से भाग निकले। लोगो ने अपराधियो का पीछा भी किया,लेकिन दोनों अपराधी पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर अपराधियो के बारे में जानकारी ली। साथ ही अपराधियो की धड़पकड़ के लिए छापामारी अभियान शुरू कर दिया है।

मौत के थोड़ी देर पहले आकर बैठे थे जयवर्धन

बरवाडीह बस स्टैंड प्रज्ञा केंद्र के पास भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह थोड़ी देर पहले आकर कुर्सी पर बैठे  थे। इससे पहले वह बस स्टैंड स्थित अपने दुकान के पास खड़े थे। अपनी स्कॉर्पियो से आकर जैसे वह प्रज्ञा केंद्र के पास बैठे घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

चतरा सांसद के करीबी माने जाते थे जयवर्धन

स्थानीय लोगों ने बताया कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार सिंह के करीबी माने जाते थे जयवर्धन सिंह। लोकसभा चुनाव के दौरान मनिका विधानसभा क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में प्रचार अभियान में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे।

प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर के नेताओं से भी थे अच्छे संबंध

भाजपा नेता जयवर्धन सिंह पार्टी के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। जिससे भाजपा प्रदेश नेतृत्व के अलावा केंद्रीय स्तर के नेताओं से भी जयवर्धन का अच्छा संबंध था।

घटना की हो रही सर्वत्र निंदा

भाजपा नेता जयवर्धन सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की जिले भर में घोर निंदा की जा रही है। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ने घटना की तीव्र भर्त्सना की है। वहीं, लातेहार जिले के गणमान्य लोगों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए अविलंब हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है।

जयवर्द्धन सिंह पर कोर्ट में हुआ था हमला

भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह 2018 में लातेहार व्यवहार न्यायालय में गवाही देने आए इसी दौरान अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया था। हालांकि, अपराधी को पुलिस ने तत्काल अपने चंगुल में ले लिया था। इसके अलावा लगभग छह साल पहले भी इन पर अपराधियों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया था। लोगों के द्वारा बताया गया कि इनका आर्म्स विधानसभा चुनाव के दौरान थाने में जमा कर दिया गया था। उसके बाद वे लगातार खुद पर अपराधियों के हमले की आशंका जता रहे थे। उन्होंने अपने हथियार की मांग भी की थी।

भाजपाइयों ने की कड़ी निंदा, दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग

भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या करने पर जिले के भाजपाइयों ने दुख व्यक्त कर कड़ी निंदा की। भाजपा के जिला महामंत्री राजन तिवारी ,प्रेमचंद पांडेय, मनोज प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, गौरव दास, राकेश दुबे, ध्रुव पांडेय ने कहा कि यह थाना से 50 मीटर की दूरी पर गोली मारकर अपराधी भाग जाना पुलिस प्रसाशन पर सवाल खड़ा उठता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार बनते ही अपराधियों का ग्राफ बढ़ गया है। उन्होंने अपराधियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।