लद्दाख में ड्यूटी के दौरान चान्हो का लाल शहीद
लद्दाख में देश की सरहद की रक्षा करते हुए चान्हो प्रखंड के चोरेया गाव निवासी जवान 25 वर्षीय जवान अभिषेक कुमार साहू शहीद हो गए।
चान्हो : लद्दाख में देश की सरहद की रक्षा करते हुए चान्हो प्रखंड के चोरेया गाव निवासी जवान 25 वर्षीय अभिषेक कुमार शहीद हो गए। अभिषेक के शहीद होने की सूचना सेना की ओर से उनके परिजनों को शनिवार की शाम करीब पाच बजे दी गई। सेना की ओर से बताया गया शनिवार को दिन में करीब ढाई बजे गश्त के दौरान अभिषेक कुमार पहाड़ से फिसलकर खाई में गिरकर घायल हो गए थे। इसके बाद अभिषेक को सेना के द्वारा इलाज के लिए करगिल स्थित सैनिक अस्पताल में ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपने व्यवहार से गाव के लोगों के दिलों में बसने वाले अभिषेक के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने के बाद लोग स्वजनों को सांत्वना देने के लिए शहीद के घर जुटने लगे हैं। हालांकि, शहीद की मां व बहन को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए घर के बाहर जुटे लोगों को वहां से हटाया गया।
----
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे अभिषेक
अभिषेक कुमार साहू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अभिषेक के पिता की मौत 20 वर्ष पहले ही हो चुकी है। घर में उनकी दादी 80 वर्षीया चादो देवी, माता काति देवी व भाई परमानंद रहते हैं। स्वजनों के मुताबिक अविवाहित अभिषेक 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह जीडी के पद पर कार्यरत थे। इस बाबत उनकेबड़े भाई परमानंद गुप्ता ने बताया कि वह छह माह पूर्व छुट्टी पर घर आए थे और लाकडाउन के बाद 30 मई को ड्यूटी के लिये रवाना हुए थे। अभिषेक कुमार साहू ने जिला स्कूल रांची से इंटर की परीक्षा पास की थी।