विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP में शामिल हो सकते हैं झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन, कई JMM विधायकों के भी पाला बदलने की अटकलें तेज

Published: Fri, 16 Aug 2024 03:55 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Aug 2024 05:00 PM (GMT+05:30)

Champai Soren झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई फिलहाल हेमंत सोरेन के नेतृत्व ...और पढ़ें

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन। फाइल फोटो
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. कयास के बीच पूर्व मुख्यमंत्री ने सरायकेला में जल संसाधन विभाग की सिंचाई योजना का किया उद्घाटन
  2. दिल्ली जाने संबंधी चर्चा पर चंपई सोरेन ने कहा- मैं तो यहीं हूं, अभी मेरा राजनीतिक जीवन लंबा है
  3. लोबिन हेम्ब्रम का भी भाजपा में जाना तय, उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दिया था

राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर राजधानी में शुक्रवार को कयास का दौर आरंभ हुआ। राजनीतिक गलियारे में यह अटकलें लगाई जा रही है कि चंपई सोरेन नाराज हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन विभाग और उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री हैं।

इन अटकलों के बीच उन्होंने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में जल संसाधन विभाग के खरकाई लिफ्ट भूमिगत पाइप लाइन सिंचाई योजना का उद्घाटन किया।

उनके संदर्भ में लगाई जा रही अटकलों के संबंध में उनसे जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि मेरे दिल्ली में होने की चर्चा हो रही है, लेकिन मैं तो यहीं हूं। अभी मेरा राजनीतिक जीवन लंबा है।

उधर हाल ही में विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दिए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम का भाजपा में शामिल होना लगभग तय हो चुका है।

लोबिन हेम्ब्रम ने राजमहल संसदीय क्षेत्र से दल के प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा था। मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन की शिकायत पर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य करार दिया था। लोबिन हेम्ब्रम अरसे से मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ बोलते रहे हैं।

भाजपा के नेता लगातार कर रहे तारीफ

चंपई सोरेन को लेकर अटकलों की वजह भी है। सीएम पद से हटाए जाने के बाद कई मौकों पर भाजपा के वरीय नेताओं ने उनकी तारीफ की है। विधानसभा के मानसून सत्र में भी भाजपा नेताओं ने सदन के भीतर उनकी प्रशंसा की।

भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा समेत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके साथ सहानुभूति प्रकट करते हुए झामुमो नेतृत्व पर कई बार निशाना साधा है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सीता सोरेन ने भाजपा में शामिल होकर झामुमो को झटका दिया था। भाजपा ने उन्हें दुमका से घोषित प्रत्याशी सुनील सोरेन को हटाकर चुनाव मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

यह भी पढ़ें

Jharkhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP लगाएगी मास्टर स्ट्रोक? चंपई पर खास नजर

Jharkhand Election: विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार के वादों ने बढ़ाई टेंशन, क्या है भाजपा का मास्टर प्लान?

Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चल पड़ी चर्चा, भाजपा से कौन होगा CM पद का चेहरा?