झारखंड में चक्रधरपुर बना पहला विधानसभा क्षेत्र, SIR कार्य में शत-प्रतिशत सफलता; रांची सबसे पीछे
चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तीनों श्रेणियों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर राज्य में पहला स्थान ...और पढ़ें

एसआईआर की तीनों श्रेणियों में पूरा किया शत-प्रतिशत कार्य, सीईओ ने की सराहना।
HighLights
चक्रधरपुर ने एसआईआर की तीनों श्रेणियों में शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने चक्रधरपुर टीम को बधाई दी।
पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा ने भी विशेष पुनरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जागरण नेटवर्क, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नो मैपिंग, लाजिकल डिस्क्रिपेंसी एवं अन्य श्रेणी के मामलों की सुनवाई, निष्पादन एवं उनका ईसीआइनेट पर अपडेशन की जिला एवं विधानसभावार स्थिति साझा की।
चार नवंबर तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र तीनों श्रेणी में सबसे पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा करनेवाला पहला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बन गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसके लिए संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ एवं पूरी निर्वाचन टीम को बधाई दी है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की सराहना करते हुए अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
नो मैपिंग श्रेणी में पश्चिमी सिंहभूम जिला आगे, रांची सबसे पीछे
राज्य में कुल 14,04,033 नो मैपिंग मामलों में से 6,08,618 मामलों अर्थात कुल 43.35 प्रतिशत मामलों के निष्पादन के बाद ईसीआइनेट पर अपडेशन हो चुका है। इस श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों में पश्चिमी सिंहभूम 96.16 प्रतिशत, लोहरदगा 80.04 प्रतिशत, देवघर 75.25 प्रतिशत, रामगढ़ 63.19 प्रतिशत तथा गुमला 61.01 प्रतिशत है।
वहीं अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों में गिरिडीह 19.52 प्रतिशत, साहिबगंज 21.03 प्रतिशत, पलामू 25.25 प्रतिशत, पाकुड़ 28.86 प्रतिशत तथा रांची 29.03 प्रतिशत सम्मिलित हैं।
लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी श्रेणी के 67.28 प्रतिशत मामले निष्पादित
राज्य में कुल 45,49,961 लाजिकल डिस्क्रिपेंसी मामलों में से 30,61,159 मामलों कुल 67.28 प्रतिशत का निष्पादन एवं ईसीआइनेट पर अपडेशन का कार्य किया जा चुका है। इसमें भी पश्चिमी सिंहभूम सबसे आगे तथा रांची सबसे पीछे है।
अन्य श्रेणी के कुल 1,61,65,853 मामलों में से 1,58,27,411 मामलों कुल 97.91 प्रतिशत का निष्पादन हो चुका है। इसमें लोहरदगा ने शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। पश्चिमी सिंहभूम 99.93 प्रतिशत, देवघर 99.91 प्रतिशत, चतरा 99.85 प्रतिशत तथा खूंटी 99.79 प्रतिशत है। इस श्रेणी में सभी जिलों में कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है।
(नोट- यह खबर चुनाव आयोग की ओर से जारी प्रेस रिलीज के आधार पर बनाई गई है।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।