विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ulgulan Nyay Rally: मंच पर केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए खाली रखी गईं कुर्सियां, दोनों की पत्नियां रहीं मौजूद

By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sun, 21 Apr 2024 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 09:22 PM (IST)

Ranchi Ulgulan Nyay Rally रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली आयोजित की गई ...और पढ़ें

रैली के मंच पर CM केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए खाली रखी गई कुर्सियां
रैली के मंच पर CM केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए खाली रखी गई कुर्सियां

HighLights

  1. रैली में 'जेल का ताला टूटेगा, हेमन्त सोरेन छूटेगा' जैसे लगे नारे
  2. चिलचिलाती गर्मी का सामना करते हुए कार्यकर्ता और भीड़ रैली में जुटी

पीटीआई, रांची। Ranchi Ulgulan Nyay Rally: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को इंडी गठबंधन की 'उलगुलान न्याय महारैली' हुई और इस रैली में इंडी गठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान इंडिया ब्लॉक द्वारा रैली के आयोजन के दौरान मंच पर दो खाली कुर्सियां रखी।

इसमें एक कुर्सी जेल में बंद आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए रखी गई थी, तो वहीं दूसरी कुर्सी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए रखी गई थी।

दोनों की पत्नियां मंच पर रहीं मौजूद

हालांकि झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो दोनों के लिए कुर्सियां खाली रखी गई थीं, लेकिन हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन और सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंच पर बैठी थीं। अपने जीवनसाथी की गिरफ्तारी के बाद दोनों की पत्नियां स्पष्ट रूप से अपनी बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए तैयार हैं।

झामुमो ने किया था रैली का आयोजन

इस 'उलगुलान न्याय महारैली' का आयोजन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) द्वारा किया गया था। इस रैली में बड़ी संख्या में इसके कार्यकर्ताओं सोरेन का मास्क पहनकर पहुंचे।

हेमंत सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था और इसी केंद्रीय एजेंसी ने 21 मार्च को केजरीवाल को शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था।

जेल का ताला टूटेगा, हेमन्त सोरेन छूटेगा के लगे नारे

इस 'उलगुलान न्याय महारैली' में जुटी भीड़ व कार्यकर्ताओं ने 'जेल का ताला टूटेगा, हेमन्त सोरेन छूटेगा' और झारखंड झुकेगा नहीं जैसे नारे भी लगाये। रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने के बावजूद भी चिलचिलाती गर्मी का सामना करते हुए कार्यकर्ता 'उलगुलान न्याय महारैली' के लिए एकत्र हुए।

ये नेता रहे रैली में मौजूद

इस महारैली में कल्पना और सुनीता के अलावा, जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

रैली के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 'उलुगुलान' शब्द, जिसका अर्थ क्रांति है और आदिवासियों के अधिकारों के लिए अंग्रेजों के खिलाफ बिरसा मुंडा की लड़ाई के दौरान यह शब्द गढ़ा गया था।

ये भी पढे़ं-

INDIA Bloc Rally: रांची की रैली में छलका Sanjay Singh का दर्द, हेमंत सोरेन और केजरीवाल को लेकर PM मोदी को घेरा

Tejashwi Yadav: 'किसी माई के लाल में दम नहीं...', रांची उलगुलान रैली के मंच से तेजस्वी की ललकार