झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने की 1417 शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा
प्लस टू स्कूलों में नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से अनुशंसित स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच सोमवार से शुरू होगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड के प्लस टू स्कूलों में नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से अनुशंसित 1,417 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच सोमवार से शुरू होगी। 26 अक्टूबर तक सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच विषयवार होगी, जबकि 27 अक्टूबर को हाई स्कूल शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों के लिए प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को नामकुम स्थित झारखंड एकेडमिक काउंसिल बुलाया गया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 11 विषयों में कुल 3,080 पदों पर नियुक्ति होनी थी। लेकिन इन पदों के लिए महज 1,417 अभ्यर्थी विभाग को मिल सके। हाई स्कूल शिक्षकों के लिए आरक्षित अधिसंख्य पद रिक्त रह गए। वहीं, सीधी भर्ती में भी कुछ पद रिक्त रह गए हैं। इस तरह कुल 1,663 पद रिक्त रह गए।
जानें, कब किस विषय के प्रमाणपत्रों की जांच
22 अक्टूबर : अंग्रेजी, भूगोल
22 अक्टूबर : अर्थशास्त्र, हिन्दी
24 अक्टूबर : वाणिज्य, जीव विज्ञान
25 अक्टूबर : इतिहास, संस्कृत
26 अक्टूबर : भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित
27 अक्टूबर : हाई स्कूल शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों के लिए (सभी विषय)।