Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची की विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल, दिल्‍ली में घायल जेवर व्यवसायियों से मिले

नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती खीरवाल बंधुओं से केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात की। खीरवाल को रांची में उनके दुकान गहनाघर में अपराधियों ने निशाना बनाया था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 07:56 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची की विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल, दिल्‍ली में घायल जेवर व्यवसायियों से मिले
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची की विधि-व्यवस्था पर उठाए सवाल, दिल्‍ली में घायल जेवर व्यवसायियों से मिले

रांची, राज्य ब्यूरो। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में विधि-व्यवस्था की खराब स्थिति पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने इसका जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि रांची में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके लालपुर में जेवर व्यवसायी जिन दो सगे भाइयों रोहित और राहुल खीरवाल को बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी, आज उनका हाल जानने के लिए वे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल गए।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने उनसे आइसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में जाकर मुलाकात की। आइसीयू में उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली। उन दोनों के पिता बनवारी खीरवाल एवं परिवार के लोगों से भी मिले। रांची में विधि-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। विधानसभा चुनाव से पूर्व किए गए मुंडा के इस पोस्ट की राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.