Move to Jagran APP

राज्‍यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी महिला कॉलेज के शिक्षकों को वेतन दिलाने का किया आग्रह

Arjun Munda Meet Governor Draupadi Murmu केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची स्थित राजभवन में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर झारखंड में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालयों की भी जानकारी राज्यपाल को दी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 02:48 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 02:52 PM (IST)
राज्‍यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी महिला कॉलेज के शिक्षकों को वेतन दिलाने का किया आग्रह
रांची राजभवन में राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से रांची स्थित राजभवन में मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने खूंटी के बिरसा कॉलेज के अंर्तगत संचालित महिला कॉलेज में कार्यरत शिक्षकों/शिक्षकेतर कर्मियों को विगत 30 माह से वेतन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए उन्हें शीघ्र वेतन दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालयों की भी जानकारी राज्यपाल को दी।

loksabha election banner

विदाई समारोह का किया आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शनिवार को  पूर्व कुलसचिव सह जन्तु विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव गोस्वामी एवं डॉ. श्रीमती बुसरा रजा  को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई समारोह का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर कुलपति डॉ. सत्यनारायण मुण्डा एवं पदाधिकारियों ने शिक्षक  को घड़ी, बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह में विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी व रिसर्च स्कॉलर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.