Move to Jagran APP

रांची में ग्रीन सिटी गोल्फ टूर्नामेंट शुरू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लगाए शॉट

पटना जमशेदपुर और अन्य शहरों से आए गोल्फरों ने यहां जोश दिखाया। आज प्रतियोगिता का समापन और दोपहर बाद दो बजे से पुरस्कार वितरण होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 09:44 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 09:44 AM (IST)
रांची में ग्रीन सिटी गोल्फ टूर्नामेंट शुरू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लगाए शॉट
रांची में ग्रीन सिटी गोल्फ टूर्नामेंट शुरू, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लगाए शॉट

रांची, जासं। ग्रीन सिटी गोल्फ टूर्नामेंट के 22 वें संस्करण का रांची में शनिवार को शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया। 18 होल के इस मेडिका कप में 72 गोल्फरों ने भाग लिया। पहले चार शॉट जनरल संजय पुरी, अर्जुन मुंडा, टाटा के संजीव पॉल और आयोजन समिति के चेयरमैन समीर लोहिया ने खेले। इस टूर्नामेंट में दिग्विजय सिंह, आरएन मूर्ति एमडी टिनप्लेट, आइएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का , अरुण सिंह, संजीव कृष्ण बेसरा, न्यायमूर्ति कटियार आदि कई अन्य लोगों ने भाग लिया।

loksabha election banner

इस दौरान धूप और ठंड के बावजूद भी पटना, जमशेदपुर और अन्य शहरों से आए गोल्फरों में खेल में जोश दिखाया। रविवार को टूर्नामेंट का समापन होगा। रांची के जिमखाना क्लब में दोपहर दो बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.