Move to Jagran APP

MS Dhoni in Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर कुछ यूं मिले दो दिग्‍गज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूछा धोनी का हाल

MS Dhoni in Ranchi रांची एयरपोर्ट पर रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात हुई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:05 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:25 AM (IST)
MS Dhoni in Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर कुछ यूं मिले दो दिग्‍गज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूछा धोनी का हाल
MS Dhoni in Ranchi: रांची एयरपोर्ट पर कुछ यूं मिले दो दिग्‍गज, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूछा धोनी का हाल

रांची, जेएनएन। अक्‍सर ऐसा होता है कि जब दो दिग्‍गजों की मुलाकात हाेती है, तो चर्चा का बाजार गर्म हो जाता है। लोग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। मुलाकात के मायने निकाले जाने लगते हैं। बीते दिन भी झारखंड की राजधानी रांची में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां दो धुरंधरों की आपसी मुलाकात के बाद कई तरह के अटकलों को हवा मिलनी शुरू हो गई। रांची एयरपोर्ट पर रविवार को आदिवासियों के नेता, झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान लोकल हीरो महेंद्र सिंह धोनी की मुलाकात हुई। वीआइपी लाउंज में दोनों ने साथ बैठकर देर तक बातचीत की। बताया गया कि दोनों सेवा विमान से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर आमने-सामने होने पर दोनों के बीच दुआ-सलाम हुआ। इसके बाद दोनों नामदार शख्सियतों ने एक-दूसरे का हाल जाना।  

loksabha election banner

बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोेनी को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री संजय पासवान ने दावा किया था कि वे जल्‍द ही राजनीति के मैदान में उतरेंगे और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, अब तक ऐसे कोई संकेत धोनी की ओर से देखने को नहीं मिले हैं। धोनी अभी फिलहाल कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हैं। इस बीच उनके संन्‍यास लेने के कयास भी लगते रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी कुछ दिनों तक भारतीय सेना के साथ कश्‍मीर में ड्यूटी करने के बाद अब अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक हफ्ते से रांची में हैं।

रविवार को दिन में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने रांची के राजभवन में जाकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। लोकल हीरो धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी महामहिम से मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने इस क्रम में जीवा को पुचकारा, वहीं महेंद्र सिंह धोनी से खेल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.