Move to Jagran APP

राजधानी के आश्रयगृहों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

रांची : रांची के सभी आश्रयगृहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टि से यह व्यवस्था जल्द होगी। साथ ही मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 02:26 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 02:26 PM (IST)
राजधानी के आश्रयगृहों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
राजधानी के आश्रयगृहों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

जागरण संवाददाता, रांची : रांची के सभी आश्रयगृहों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह व्यवस्था जल्द ही की जाएगी। शेल्टर होम्स में रहने वालों के मनोरंजन के लिए टीवी भी लगाए जाएंगे। साथ ही कई सुविधाएं भी मिलेंगी। ये बातें उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि आश्रयगृहों में नगर निगम के माध्यम से वाटर कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिन आश्रयगृहों में शौचालय नहीं हैं, वहां सुलभ शौचालय के जरिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आश्रयगृहों पर से कब्जा हटेगा : राजधानी में आश्रयगृहों पर कब्जा को हटाया जाएगा। उप नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि आश्रयगृहों के संचालन व प्रबंधन के लिए नई एजेंसियों का चयन हो चुका है। जल्द ही वे आश्रयगृहों के संचालन व प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। उनके माध्यम से सभी आश्रयगृहों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी जाएगी। जिन आश्रयगृहों पर कब्जा है, उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वहीं एनयूएलएम शाखा के प्रभारी को निर्देश दिया कि सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले लोगों को आश्रयगृह तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग से फंड मिलते ही सभी आश्रयगृहों में चौकी, कुर्सी, कंबल आदि दिए जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.