रांची, जेएनएन। CBSE 10th Result 2020 सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा है कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल बुधवार को जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। इधर, सीबीएसई ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
CBSE की ओर से 12वीं के नतीजे जारी करने के बाद अब 10वीं के छात्रों की भी परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। पिछली बार 12वीं के नतीजे के साथ ही 10वीं का अचानक रिजल्ट जारी कर सीबीएसई ने छात्रों को सरप्राइज दिया था। ऐसे में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द ही आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले साल 7 मई को 10th का रिजल्ट आया था। इस साल 10वीं बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद छात्र और छात्राएं अपना रिजल्ट cbse की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
CBSE 10th Result 2020: 10th का ऐसे देखें रिजल्ट
- Step 1: सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- Step 2: अब आपको वहां पर CBSE 10th Result 2020 का लिंक दिखाई देगा। क्लिक करें।
- Step 3: अब अपनी डिटेल भरें।
- Step 4: आपका CBSE Result 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
वर्ष 2019 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं में झारखंड के तीन बच्चे समान अंक लाकर स्टेट टॉपर बने थे। पहले नंबर पर हजारीबाग के पीयूष और रांची के शुभम व शशांक रहे। इन तीनों छात्रों को समान रूप से 494 अंक मिले। पहले स्थान से एक नंबर से चूक गईं बेटियों ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया था। 493 अंक लाकर रांची की स्नेहल और बोकारो की स्मृति दूसरे नंबर पर रहीं। तीसरे स्थान पर आठ छात्र-छात्राओं को समान रूप से 492 अंक मिले। पिछली बार सीबीएसई ने राज्यों की टॉपर्स लिस्ट अधिकृत रूप से जारी की थी। इससे इतर स्कूल अपने छात्रों को लेकर अलग से टॉपर्स का दावा करते रहे।
विवाद की वजह बना एडिशनल सब्जेक्ट
स्कूलों ने किया यह है कि अगर किसी छात्र का एडिशनल सब्जेक्ट में ज्यादा अंक आया तो उसे मुख्य विषय के स्थान पर कुल प्राप्तांक में जोड़ लिया, इससे छात्रों का नंबर बढ़ गया। इस दावे के आधार पर सीबीएसई की टॉपर्स लिस्ट से इतर स्कूल अपनी लिस्ट बताते रहे। हालांकि सीबीएसई इस दावे को मान्यता नहीं देता।
91.86 फीसद छात्र सफल
वर्ष 2019 में पटना जोन के कुल 91.86 फीसद परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। परीक्षार्थियों की सफलता में पटना जोन देश में सातवें स्थान पर रहा। जोन से दसवीं की परीक्षा में 199060 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 182859 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। पटना जोन में 91.18 फीसद छात्रों और 93.14 छात्राओं ने सफलता हासिल की। झारखंड पटना जोन में ही आता है।
वर्ष 2019 में ये रहे झारखंड टॉपर्स
1. पीयूष कुमार अग्रवाल : एजेंल्स हाई स्कूल शंकरपुर, हजारीबाग : 494
1. शुभम ठाकुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, रांची : 494
1. शशांक कुमार : जवाहर विद्या मंदिर श्यामली, रांची : 494
2. स्मृति राज : चिन्मया विद्यालय सेक्टर-5, बोकारो : 493
2. स्नेहल मिश्रा : डीपीएस, धुर्वा, रांची : 493
3. अनुप्रिया : बोकारो इस्पात सीनियर सेकेंड्री सेक्टर 9ई, बोकारो : 492
3. श्रुति सिन्हा : हॉली क्रास स्कूल, बालिडीह, बोकारो : 492
3. कृष विश्वनाथ : हॉली क्रास स्कूल, बालिडीह, बोकारो : 492
3. लक्ष्य जैन : वीबी चिन्मया विद्यालय, जमशेदपुर : 492
3. श्रुति सिंह : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना, हजारीबाग : 492
3. गिरिश लोढ़ा : ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची : 492
3. प्रवीण राज : ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची : 492
3. हर्ष कुमार : डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू, रांची : 492
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप