Chit Fund Scam: सीबीआइ ने बासिल इंटरनेशनल लिमिटेड के 16 पदाधिकारियों पर दर्ज की FIR
Chit Fund Scam आरोपितों में कंपनी के 14 निदेशक एक शाखा प्रबंधक व एक प्रोमोटर शामिल है। चिटफंड कंपनी बंगाल आधारित है। जामताड़ा में शाखा है।
रांची, राज्य ब्यूरो। Chit Fund Scam सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने चिटफंड कंपनी मेसर्स बासिल इंटरनेशनल लिमिटेड के 16 पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित पदाधिकारियों में 14 पदाधिकारी कंपनी के निदेशक, एक शाखा प्रबंधक व एक प्रमोटर हैं। कंपनी की शाखा जामताड़ा में है, जहां से निवेशकों को चूना लगाया गया है। कंपनी के अधिसंख्य पदाधिकारी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर ही चिटफंड घोटाले से संबंधित राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकियों को सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने टेक ओवर किया है। बासिल इंटरनेशनल लिमिटेड से संबंधित यह केस जामताड़ा थाने में 14 दिसंबर 2014 को दर्ज हुआ था। इसी केस को सीबीआइ ने टेकओवर करते हुए जालसाजी व धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज की है। कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा के डीएसपी श्याम लामा को बनाया गया है।
इनके विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
मेसर्स बासिल इंटरनेशनल लिमिटेड के 14 निदेशक
- सुरेंद्र नाथ मुखर्जी : 20/1 अशोक राय गांगुली बागान कोलकाता, बंगाल।
- विप्लव तालुकदार : पी-196, संतोषपुर एवेन्यू, कोलकाता।
- सांतनु चक्रवर्ती : 46 महेंद्र बनर्जी रोड, वार्ड 129, जागो रानी, काली बाड़ी कोलकाता।
- सुशांत चटर्जी : गुरुनानक पल्ली, इस्मियाल, आसनसोल, वद्र्धमान, बंगाल।
- जयंत कुमार बसु : 6-डी, लता फतेह हुसैन लेन, ब्लॉक-4, फ्लैट-डी कोलकाता।
- -मोनामी बसु : 5-बी, फेम रोड, कोलकाता।
- साधन कुमार नंदी : पी-19, डा. मेघ्ज्ञानंद साहा सरानी, ब्लॉक-8, फ्लैट नंबर 123, प्रथम तल्ला, कोलकाता।
- कौशिक चट्टोपाध्याय : 23, एनमेय, मुखर्जी लेन, 20 बेगना, उत्तरी 24 परगना, कोलकाता।
- प्रोमोतेश बनर्जी : 17, साल्ट लेक, ब्लॉक सीएफ, विधान नगर, उत्तरी 24 परगना, कोलकाता।
- सुशांत कुमार जेना सैकिया : जलखंबर, जेएच नंबर 310, 17 कनाटपुर मेदिनीपुर।
- साराबनी भौमिक : 1/24 जोधपुर पार्क, कोलकाता।
- मुकुल दास : 14पी, नाकताला रोड, कोलकाता।
- आनंद कुमार मिश्रा : सुशीला अपार्टमेंट, बरटांड़, धनबाद।
- उदय मंडल : गणेश अपार्टमेंट, एचएस चर्च स्कूल, ङ्क्षहदुस्तान पार्क आसनसोल, वद्र्धवान, बंगाल।
शाखा प्रबंधक
- सुबेंदु चौधरी : बासिल ब्रांच, जामताड़ा।
प्रोमोटर
- प्रदीप मुखर्जी : ग्राम कोराडीह, कोला कुसुमा, धनबाद।
- अन्य अज्ञात।