50 हजार की रिश्वत ने खोला CRPF में करप्शन का राज, CBI जांच में फंसे ऑडिट टीम के कई बड़े अफसर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इंटरनल ऑडिट टीम में भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के क्रम में सीबीआई को ...और पढ़ें

50 हजार की रिश्वत ने खोला CRPF में करप्शन का राज (AI Generated Image)
HighLights
सीबीआई जांच में सीआरपीएफ ऑडिट टीम में भ्रष्टाचार उजागर।
लेखा अधिकारी सोनू कुमार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी संतोष कुमार के घर से संपत्ति के दस्तावेज मिले।
राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की इंटरनल ऑडिट टीम के कई अन्य पदाधिकारियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच के क्रम में सीबीआई को ऑडिट टीम के कई पदाधिकारियों के विरुद्ध सबूत मिले हैं।
जांच में पता चला है कि ये वरीय अधिकारी ऑडिट के दौरान सुरक्षा बलों से किसी न किसी मद में रुपयों की मांग करते थे। मामला सामने नहीं आने से मामला उजागर नहीं हो रहा था। सीबीआई को एक शिकायत पहुंची और उसके बाद इंटरनल ऑडिट टीम का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।
सीबीआई के पास केवल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की इंटरनल ऑडिट पार्टी (आईएपी) के लेखा अधिकारी सोनू कुमार की शिकायत हुई थी।
उसपर आरोप था कि उसने रैफ, जमशेदपुर के हवलदार राकेश कुमार सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। हवलदार ने बताया था कि सोनू कुमार ने उसे जानकारी दी थी कि उसको हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) के रूप में एक लाख 99 हजार 680 रुपये ज्यादा भुगतान हो चुका है।
इस रकम को वसूली से बचाने के लिए ही सोनू कुमार ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी और पहली किस्त के 14 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।
सीबीआई ने इंटरनल ऑडिट टीम की गतिविधियों की पूरी जांच की तो पता चला कि सोनू सिंडिकेट का हिस्सा है, उसके वरीय अधिकारी भी इसमें संलिप्त हे।
सीबीआई ने उसके सीनियर संतोष कुमार के पटना स्थित आवास की तलाशी ली तो 60 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने से जुड़े दस्तावेज मिले। सीबीआई ने उसे जब्त भी किया है।
छानबीन में संतोष कुमार के विरुद्ध भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत मिले हैं। सीबीआई की छानबीन अभी जारी है। जब्त सभी दस्तावेज का सत्यापन जारी है।
यह भी पढ़ें- CRPF में रिश्वतखोरी का खेल: HRA के लिए RAF में घूस लेते धराया अधिकारी, सीनियर अफसर के घर से 60 लाख की संपत्ति जब्त
यह भी पढ़ें- 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रैफ की ऑडिट टीम के सीनियर अकाउंटेंट को CBI ने पटना से किया गिरफ्तार, 50 हजार की थी मांग
