ऊर्जा संचरण निगम के तीन अधिकारियों पर मामला दर्ज, TDS के 1.48 करोड़ हड़पे Ranchi News
जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें ऊर्जा संचरण निगम के एमडी निरंजन कुमार मुख्य अभियंता अमर नायक और महाप्रबंधक (वित्त) आरके अग्रवाल शामिल हैैं।
रांची, राज्य ब्यूरो। बिजली का काम करने वाली कंपनी आरपीसीएल ने झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, कंपनी ने इसके लिए निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई थी, जिसके बाद अदालत ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद डोरंडा थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें ऊर्जा संचरण निगम के एमडी निरंजन कुमार, मुख्य अभियंता अमर नायक और महाप्रबंधक (वित्त) आरके अग्रवाल शामिल हैैं। कंपनी ने इन अधिकारियों पर टीडीएस की राशि करीब 1.48 करोड़ रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। यह कंपनी दुमका जिले में बिजली का काम कर रही थी।