Move to Jagran APP

बुलंदशहर में रांची की बेटी की बोली लगानेवालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस Ranchi News

Human Trafficking रांची की बेटी की बुलंदशहर में सौदेबाजी के मामले में सीडब्ल्यूसी और रांची पुलिस रेस हो गई है। नाबालिग के लौटने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

By Divya KeshriEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 09:33 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 12:50 PM (IST)
बुलंदशहर में रांची की बेटी की बोली लगानेवालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस Ranchi News
बुलंदशहर में रांची की बेटी की बोली लगानेवालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस Ranchi News

खास बातें

loksabha election banner
  • नाबालिग के लौटने के बाद सीडब्ल्यूसी और रांची पुलिस दर्ज करेगी बयान
  • पंडरा थाने की पुलिस और सीडब्ल्यूसी ने किशोरी का पता लगाया, मां है नेत्रहीन 
  • 80 हजार में किशोरी का एक अधेड़ ने किया था सौदा  

रांची, जासं। Human Trafficking रांची की बेटी की उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में सौदेबाजी के मामले में रांची बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और रांची पुलिस रेस हो गई है। रांची सीडब्ल्यूसी और पंडरा थाने की पुलिस ने संबंधित किशोरी का पता लगाया। उसके बारे में जानकारी मिली है कि नाबालिग नगड़ी के नारो बस्ती की रहने वाली है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां नेत्रहीन है। इन दिनों पंडरा इलाके के नयाटोली स्थित एक झोपड़ी में रहती है। इसी का फायदा उठाकर मौसी ने उसे यूपी ले जाकर बेच डाला। 

इसके बाद बुंलदशहर के अहमदगढ़ नगर इलाके में सरेआम उसकी बोली लग रही थी। 80 हजार में एक अधेड़ ने उसका सौदा भी किया। इसकी जानकारी मिलने पर बुलंदशहर पुलिस ने नाबालिग को बरामद करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष रूपा कुमारी वर्मा का कहना है कि बुलंदशहर पुलिस किशोरी को लेकर मंगलवार को रांची पहुंचेगी। रांची पहुंचने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। बयान के आधार पर ही नाबालिग की ट्रैफिकिंग करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। 

बुलंदशहर में सरेआम किशोरी का हुआ था सौदा 

रांची की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का बुलंदशहर में सरेआम सौदा हुआ था। किशोरी की 20 साल से 80 साल तक के बुजुर्ग ने बोली लगाई। अंतिम बोली एक अधेड़ ने बुलंद शहर में लगाई थी। रांची से बेचने के लिए उसे बुलंदशहर भेजा गया था। पुलिस ने मौसी समेत सात को जेल भेज दिया है। यूपी पुलिस रांची पुलिस के संपर्क में है। पुलिस किशोरी को लेकर रांची के लिए चल चुकी है। 

इन्हें भेजा गया है जेल 

रांची के पिस्कानगड़ी नारो बस्ती निवासी किशोरी की मौसी कलावती देवी, बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर के मोहल्ला विवेक विहार निवासी राजेश देवी पत्नी धीरेंद्र, उसका पति धीरेंद्र, थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव गंगा हारी निवासी जितेंद्र पुत्र रामभूल सिंह प्रकाश, इंदर सिंह पुत्रगण मुमराज, थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी महेंद्र पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली के बाजार में झारखंड की इज्‍जत नीलाम, यहां 30 बेटियों की रोज लगती है बोली; पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.