Move to Jagran APP

चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता वैन के जरिए डायन-बिसाही कुप्रथा के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान

Jharkhand News झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन मार्च के पूरे माह में रांची जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर डायन-बिसाही जैसे कुप्रथा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चला रही है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:28 PM (IST)
चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता वैन के जरिए डायन-बिसाही कुप्रथा के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान
चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता वैन के जरिए डायन-बिसाही कुप्रथा के विरूद्ध चलाया जा रहा अभियान। जागरण

रांची, जासं । झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संचालित चलंत लोक अदालत सह जागरूकता वैन मार्च के पुरे माह में रांची जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर डायन-बिसाही जैसे कुप्रथा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चला रही है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा पूरे माह का कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है तथा पैनल लाॅयर एवं पारा लीगल वाॅलिन्टियर की टीम बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।

loksabha election banner

उक्त चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता कार्यक्रम में डालसा, रांची द्वारा संचालित वैन क्रमश: रातू, ओरमांझी, ईटकी, कांके, सोनाहातू, लापूंग, नामकुम, बेड़ो, अंगड़ा, मांडर, चान्हो, तमाड़, खेलारी, नगड़ी, बुड़मू, बुण्डू, सिल्ली, राहे, कांके, नामकूम, ओरमांझी, अंगड़ा, मांडर आदि जगहों में चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

पैनल अधिवक्ता के रूप में डालसा रांची के कुसुम रानी, संजीव कुमार पाठक, रामचंद्र तिवारी, गणेष प्रसाद, रामकृष्ण भगत, प्रियंकरनाथ शाह, मनिषा, संजय ठाकुर, राजेश कुमार सिन्हा, कैलाश गोप,  कृष्णा साहू, रामगोपाल कष्यप, मो. जुबैर,  नित्यानंद सिंह, सरोजा कुमारी, पुष्पावती कुमारी, शेष नाग,  रामकृष्ण भगत, गणेश प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, दुलारी कुमारी,  राजेश कुमार सिन्हा को पैनल लाॅयर के रूप में चुना गया है।

पीएलवी के रूप में ममता कुमारी, नीतु देवी, बेबी देवी, मुक्तेष्वर पाहन, रानी देवी, शीला तिग्गा, किरन देवी, शीला देवी, सत्यम कुमार, बेबी देवी, उमेष कुमार, अश्रिता बेक, सतीश कुमार, सिकन्दर मुण्डा, जमील अख्तर, बबिता कुमारी, ललिता देवी, मानव कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद केशरी, रामेश्वर चैधरी, आरती देवी, ललिता देवी, प्रतिमा देवी, सथनी कुमारी, लता कुमारी, मुन्नी देवी, तारा मिंज, अनिल ठाकुर, प्रीति पाल, सम्पा दास, सुमन ठाकुर, आफताब अंसारी, हरिराम करमाली, तारामनी देवी, अनिता कुमारी, अनिमा मलिक, मुकेष कुमार, शोभा देवी, सतपाल, रिना लिण्डा, ज्योतसना गोराई, संगीता देवी, पारवती देवी, बरखा तिर्की, जमिल अख्तर, युधिष्ठिर महतो, स्नेहलता दुबे, पम्मी देवी आदि को चुना गया है। अभियान के तहत शुक्रवार को सोनाहातू में चलन्त लोक अदालत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पैनल अधिवक्ता रामकृष्ण भगत एवं पीएलवी कपिलदेव आदि ने लोगों को जागरूक किया।

साथ ही, झालसा द्वारा चलाए जा रहे श्रमेव वेदन्ते, मानवता और कत्र्तव्य योजना के तहत लोगों को मिलने वाली सुविधओं की जानकारी दी गई। डालसा के पीएलवी ने इस योजना के तहत लेबर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, असंगठित मजदूरों का पंजीयन बनाने का तरीका बताया और इससे मिलने वाले विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को विधिक सहायता प्रदान की गई।

इस अभियान की मुख्य विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में आये हुए व्यक्तियों के समस्याओं का तत्काल निदान किया जा रहा है। साथ-ही-साथ आवश्यक विधिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

यह जानकारी डालसा सचिव अभिषेक कुमार ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.