Move to Jagran APP

झारखंड में कुपोषण के खिलाफ सितंबर से शुरू होगा अभियान Ranchi News

Jharkhand. नई दिल्ली में केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी व CM रघुवर दास की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया। इस दौरान राज्‍य में संस्थागत प्रसव में हुई वृद्धि की प्रशंसा की

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:27 PM (IST)
झारखंड में कुपोषण के खिलाफ सितंबर से शुरू होगा अभियान Ranchi News
झारखंड में कुपोषण के खिलाफ सितंबर से शुरू होगा अभियान Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर झारखंड में सितंबर माह से कुपोषण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करेगी। राज्य के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ-साथ जनभागीदारी से यह अभियान शुरू किया जाएगा। नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा केंद्रीय टेक्सटाइल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अधिकारियों के साथ झारखंड राज्य में चल रहे स्टेट न्यूट्रीशन मिशन की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड आज तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। झारखंड के विकास की चर्चा चारों तरफ हो रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास की पूर्णता के लिए राज्य से कुपोषण पूरी तरह समाप्त करना होगा।

loksabha election banner

कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ सितंबर माह में एक व्यापक अभियान शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस अभियान में महिलाओं विशेषकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को एनीमिया के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस बैठक में पिछले चार वर्षों में महिला विकास के सारे मापदंडों में राज्य की उल्लेखनीय प्रगति विशेषकर संस्थागत प्रसव में हुई वृद्धि की प्रशंसा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल सहित केंद्र और राज्य के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.