CAA Protest: रांची में NRC को लेकर विरोध-प्रदर्शन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
CAA Protest रांची के मेन रोड में एनआरसी को लेकर लोग विरोध कर रहे है। अलग-अलग जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
रांची, जेएनएन। CAA Protest राजधानी रांची में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद कर दी गई हैं। शहर के अलग-अलग गली मोहल्लों से बैनर पोस्टर लेकर हजारों लोग जुलूस की शक्ल में राजभवन की ओर बढ़ रहे हैं। दुकानों के बंद रहने से मेन रोड में अघोषित कर्फ्यू सा नजारा दिखाई दे रहा है। मेन रोड सहित अलग-अलग जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सीएए के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन में जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भी शामिल हैं।
पप्पू यादव भीड़ को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनआरसी से मुसलमानों से अधिक दिक्कत दलितों को होगी। वहीं उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की।
यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...