Move to Jagran APP

रांची के चुटिया में महिला का अधजला शव मिला, पहचान के बाद पति गिरफ्तार Ranchi News

केतारीबगान में स्वर्णरेखा नदी के पुल के पास एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। शव की पहचान के बाद उसके ससुर को भी पकड़ा गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 07:42 AM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 07:42 AM (IST)
रांची के चुटिया में महिला का अधजला शव मिला, पहचान के बाद पति गिरफ्तार  Ranchi News
रांची के चुटिया में महिला का अधजला शव मिला, पहचान के बाद पति गिरफ्तार Ranchi News
रांची, जासं। राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में चुटिया स्थित केतारीबगान में स्वर्णरेखा नदी के पुल के पास एक महिला का अधजला शव मिला है। सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के बारे में छानबीन शुरू कर उसकी पहचान जुटा ली है। मृतक महिला भुईया टोली की रहने वाली सविता देवी है।

मृतका के पति सनोज यादव के अनुसार महिला ने पारिवारिक विवाद में आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के ससुर को भी पुलिस ने अरेस्‍ट किया है।

loksabha election banner

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.