Move to Jagran APP

लॉकडाउन में बाइक से आए बराती, बीच निकाह पहुंची पुलिस तो दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

Lockdown Update. पुलिस ने दो मोटरसाइकिल को जब्त किया है। निकाह के बाद दूल्हा पुलिस के आने से पहले भाग गया। उसके साथ तीन बराती भी आए थे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 05:50 PM (IST)
लॉकडाउन में बाइक से आए बराती, बीच निकाह पहुंची पुलिस तो दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा
लॉकडाउन में बाइक से आए बराती, बीच निकाह पहुंची पुलिस तो दुल्हन छोड़कर भागा दूल्हा

लोहरदगा, जासं। लॉकडाउन में किसी को भी घर से निकलना मना है। घर से बाहर निकले तो कार्रवाई तय है। इसके बावजूद लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक बड़ा ही रोचक मामला प्रकाश में आया है। लॉकडाउन के बावजूद निकाह संपन्न हो गया। बकायदा इसके लिए दूल्हा तीन अन्य बारातियों के साथ दुल्हन के घर मोटरसाइकिल से पहुंच गया। निकाह संपन्न भी हो गया। बाद में पुलिस के पहुंचने की सूचना मिली तो दूल्हा अपनी दुल्हन को उसके मायके में ही छोड़कर 2 बारातियों संग फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए दो मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है।

loksabha election banner

क्या है पूरा घटनाक्रम

सेन्हा प्रखंड मुख्यालय में पहले से तय निकाह कार्यक्रम को पूरा करने के लिए दूल्हा सहित चार लोग दो मोटरसाइकिलों से गुमला जिले के सिसई से सेन्हा स्थित दुल्हन के घर पहुंच गए। इसके बाद निकाह संपन्न भी हो गया। निकाह होने की जानकारी प्रखंड प्रशासन को मिली तो तुरंत प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो और अंचलाधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जब पूछताछ की गई तो दुल्हन की मां ने बताया कि दूल्हा 3 लोगों के साथ मोटरसाइकिल से आया था।

निकाह भी हो गया है। पुलिस को देख कर सभी भाग गए हैं। इसके बाद प्रखंड प्रशासन ने दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। साथ ही दुल्हन को लॉकडाउन तक उसके मायके में ही रखने को कहा है। हालांकि निकाह को लेकर घर में किसी प्रकार की भीड़-भाड़ नहीं होने की वजह से फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई तो नहीं की गई है, परंतु यह मामला काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन मामले में कार्रवाई कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.