Move to Jagran APP

रांची के अरगोड़ा में वृद्ध व विकलांगों के बीच कंबल का वितरण Ranchi News

कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की उपस्थिति‍ में हरमू रोड गाड़ीखाना स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी के प्रसाद का भी वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 04:06 PM (IST)
गरीब व विकलांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

रांची, जासं। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान में अरगोड़ा के चापु टोली एव लोहरा कोचा के निर्धन लाचार, असहाय, विकलांग एवं वृद्ध महिलाओं और पुरुषों के बीच 78 कंबलों का वितरण किया गया। वार्ड नंबर 26 के पार्षद अरुण झा, अरगोड़ा भाजपा मंडल के अध्यक्ष मानेश्वर साहु, उपाध्यक्ष निर्मल मुण्डा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर प्रमुख नवनीत पाण्डेय, प्रिया सिन्हा एवं सतेन्द्र अग्रवाल के सहयोग से स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने संस्था के पदाधिकारि‍यों एवं सदस्यों की उपस्थिति में 78 कंबलों का वितरण किया गया।

loksabha election banner

वहीं ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की उपस्थिति‍ में हरमू रोड गाड़ीखाना स्थित शनि मंदिर में खिचड़ी के प्रसाद का भी वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने कहा कि भगवान की सेवा से बड़ा पुण्य है निर्धन लाचार एव दिव्यांगों की सेवा। इस सेवा के महान कार्य में संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह, रमेन्द्र पाण्डेय एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.