Move to Jagran APP

झारखंड सरकार को मिले सद्बुद्धि, भाजपा युवा मार्चा ने किया हवन

झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर के तत्वाधान में पहाड़ी मन्दिर परिसर में हवन कार्क्रम का आयोजन किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 04:27 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 04:27 PM (IST)
झारखंड सरकार को मिले सद्बुद्धि, भाजपा युवा मार्चा ने किया हवन
झारखंड सरकार को मिले सद्बुद्धि, भाजपा युवा मार्चा ने किया हवन। जागरण

रांची, जासं । झारखंड में अपराधियों के लगातार बढ़ते दुस्साहस और इस पर लगाम लगा पाने में असफल साबित हो रही हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा, रांची महानगर के तत्वाधान में पहाड़ी मन्दिर परिसर में हवन कार्क्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

मौके पर किसलय तिवारी ने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अपराधियों का दुस्साहस भी चरम पर है। खासकर महिला अपराध में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। राज्य में कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। औसतन चार-से-पांच महिलाओं/बच्चियों की इज्जत प्रतिदिन तार-तार हो रही है। राज्य की कानून-व्यवस्था बद-से-बदतर हो चुकी है। सरकार और कानून का किसी प्रकार का कोई भय अपराधियों को नहीं है। जब चाहें, जहां चाहें अपराधी अपराध करके आसानी से निकल जा रहे हैं और राज्य की पुलिस केवल लकीर पीट रही है। ओरमांझी की घटना को ही लें, इस घटना ने पूरे देश में राज्य को शर्मसार किया है। पुलिस अभी तक युवती का कटा सर तो दूर कोई सुराग पता लगाने में असफल साबित हुई है।

इससे भी दुखद बात अपराध नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार की इच्छाशक्ति और लापरवाही को लेकर है। राज्य सरकार की बुद्धि पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है। सरकार अपराधियों की गिरफ्तारी की बजाय प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी कर रही है। राज्य सरकार का ध्यान राज्य के ऐसे ज्वलंत मुद्दों की बजाय गैर-जरूरी मुद्दों और राज्य की संपदा की लूट-खसोट पर अधिक है। इस सरकार ने अपने पहले 1 वर्ष के कार्यकाल में ही राज्य की जनता को निराश किया है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। एक सप्ताह बाद भी राज्य सरकार ओरमांझी प्रकरण में किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। यह साबित करता है कि राज्य सरकार की एजेंसियां कामयाब भी हो पाएगी। लिहाजा राज्य सरकार को अविलंब इस मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.