Move to Jagran APP

Krishi Ashirwad Yojana: भाजपा ने CM हेमंत सोरेन से पूछा- क्यों बंद कर दी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना

Krishi Ashirwad Yojana कृषि सुधार कानून के खिलाफ कांग्रेस के हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन को भाजपा ने विधवा विलाप बताया है। झारखंड में गठबंधन की सरकार किसानों के हित की बात कहती है लेकिन हम कांग्रेस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह पूछना चाहते हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:13 PM (IST)
Krishi Ashirwad Yojana: भाजपा ने CM हेमंत सोरेन से पूछा- क्यों बंद कर दी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना
Krishi Ashirwad Yojana भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम।

रांची, राज्य ब्यूरो । Krishi Ashirwad Yojana, Jharkhand Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana कृषि सुधार कानून के खिलाफ कांग्रेस के हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन को भाजपा ने विधवा विलाप बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश  और  राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। झारखंड में गठबंधन की सरकार किसानों के हित की बात कहती है लेकिन हम कांग्रेस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यह पूछना चाहते हैं कि राज्य में आखिर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना क्यों बंद कर दी गई। यह किसानों के साथ विश्वासघात नहीं तो क्या है।

loksabha election banner

यदि राज्य सरकार किसानों का हित चाहती है तो तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लागू की जाए। कहा, कांग्रेस और झामुमो अपने घोषणापत्र को देखें उन्होंने किसानों के लिए क्या वादे किए थे दो लाख तक का कृषि ऋण माफ करने की बात की थी, उसका क्या हुआ। राज्य में धान क्रय केंद्र की स्थिति क्या है यह किसी से छिपी नहीं है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है।

वह अपना धान महज़ ग्यारह सौ से 1200 रुपये प्रति कुंत बेचने को मजबूर है। दीपक प्रकाश ने कहा, कांग्रेस और झामुमो इस प्रकार का ढोंग रच कर जनता को बरगलाने का काम ना करें। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि कांग्रेस  नकारात्मक राजनीति कर रही है। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने क्या वादे किए थे इसे देख ले। जफर ने कहा कृषि कानून में जो कमियां है उसे सुधारने की बात केंद्र सरकार बार-बार कह रही है बावजूद इसके सिर्फ राजनीति के लिए घूमकर कर जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेस गैर जिम्मेदार पार्टी : जफर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कांग्रेस को गैर जिम्मेदार पार्टी बताया। कहा, कोरोना टीकाकरण का महा अभियान पूरे देश में शुरू हो रहा है लेकिन कांग्रेस के लोग इसमें भी कहीं ना कहीं लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जब देश हित की बात होती है तो राजनीतिक दलों को सकारात्मक  भूमिका निभानी चाहिए लेकिन वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान इन्होंने लोगों को गुमराह करने वाली बातें कहीं।  जफर ने कहा कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने जो काम किया उसे पूरी दुनिया ने सराहा है। अब 16 से टीकाकरण का महा अभियान शुरू हो रहा है। पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को टीके लगेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.