Move to Jagran APP

झारखंड के सभी पंचायतों और शहीदों के गांव से मिट्टी लाकर बनाई जाएगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा

राज्‍य सरकार की ओर से पुरानी जेल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट उंची प्रतिमा बनवाई जा रही है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 05:25 PM (IST)
झारखंड के सभी पंचायतों और शहीदों के गांव से मिट्टी लाकर बनाई जाएगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा
झारखंड के सभी पंचायतों और शहीदों के गांव से मिट्टी लाकर बनाई जाएगी बिरसा मुंडा की प्रतिमा

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। राज्‍य सरकार की ओर से पुरानी जेल में बनवाई जा रही भगवान बिरसा मुंडा की 150 फीट उंची प्रतिमा में भाजपा की प्रदेश इकाई भी पूरा सहयोग करेगी। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि झारखंड के सभी पंचायतों और शहीदों के गांव से मिट्टी लाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा बनाई जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा ने पांचों प्रमंडलों के लिए पांच मंत्रियों क्रमशः रामचंद्र चंद्रवंशी (पलामू), नीलकंठ सिंह मुंडा (दक्षिणी छोटानागपुर), अमर कुमार बाउरी (उत्तरी छोटानागपुर), नीरा यादव (कोल्हान) और लुइस मरांडी (संताल परगना) को इसकी जिम्मेदारी दी है। इनकी देखरेख में माटी पंचायतों से राज्य मुख्यालय तक पहुंचेगी।लक्ष्मण ने स्पष्ट किया कि पार्टी की भूमिका सिर्फ सहयोगी की है, प्रतिमा निर्माण सरकार करवा रही है।

लक्ष्‍मण गिलुवा पुरानी जेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण की तैयारियों को लेकर जानकारी दे रहे थे। उन्‍होंने कहा कि भाजपा शासन में शहीदों का सम्मान हो रहा है। कांग्रेस और खासकर झामुमो ने आदिवासियों की हमेशा अनदेखी की। 70 साल में पहली बार भगवान  बिरसा मुंडा की 150 फीट की प्रतिमा के लिए किसी सरकार ने प्रयास किया है।

9 जनवरी से झारखंड के 4402 पंचायतों से मिट्टी लाने का काम शुरू होगा और 23 जनवरी को प्रतिमा स्थल पर माटी पहुंचाई जाएगी। 23 जनवरी को नेताजी जयंती के अवसर पर यहां प्रदेश स्तर से नेता जुटेंगे। भाजपा ने प्रेस कांफ्रेस में आरोप लगाया कि कांग्रेस और झामुमो ने सिर्फ वोट के लिए आदिवासियों का हितैषी होने का ढोंग किया। वास्तविक काम रघुवर सरकार कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.