भाजपा ने विपक्ष की रैली को बताया सुपर फ्लाप
रांची : भाजपा ने सभी विपक्षी पाटियों द्वारा संयुक्त रूप से बुलाई गई रैली को सुपर फ्लाप करार दिया
By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Nov 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 03:01 AM (IST)
रांची : भाजपा ने सभी विपक्षी पाटियों द्वारा संयुक्त रूप से बुलाई गई रैली को सुपर फ्लाप करार दिया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि विपक्ष की रैली नुक्कड़ सभा जैसी बनकर रह गई। विपक्ष को अब समझ लेना चाहिए कि राज्य में उनका जनाधार और जनसमर्थन दोनों समाप्त हो गया है।
आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के मंडल स्तरीय कार्यक्रम में इससे ज्यादा लोग शामिल होते हैं। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी इसे हारे हुए नेताओं का जुटान बताया। कहा, मंच पर ऐसे भी लोग थे जिनका पूरे प्रदेश में एक वार्ड पार्षद तक नहीं है। लाखों की भीड़ जुटाने का दावा करने वाले नेता हजार की संख्या पहुंचाने में भी हांफते दिखाई दिए।
-------------
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें