Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: झारखंड की सियासत में BJP ने खेला बड़ा दांव, पहली बार 3 महिलाओं को दिया टिकट; क्या है मायने

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 03:44 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में 14 सीटों पर जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और इसके लिए तैयारियां तेज है। इस बार तीन महिलाओं को पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से सभी महिला प्रत्याशी दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रही हैं।

    Hero Image
    झारखंड की सियासत में BJP ने खेला बड़ा दांव, पहली बार इन 3 महिलाओं को दिया टिकट (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने हिस्से की 13 सीटों में तीन पर महिला उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। यह पहली बार है, जब पार्टी ने लोकसभा चुनाव में तीन महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। हालांकि, इनमें सभी महिला प्रत्याशी दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के पास एक सक्रिय महिला मोर्चा है और तीन महिला विधायक हैं, लेकिन लोकसभा प्रत्याशी बनाने के मामले में पार्टी ने दूसरे दल से आई महिलाओं को प्राथमिकता दी है। इनमें कांग्रेस से आई गीता कोड़ा सिंहभूम से, झामुमो से आई सीता सोरेन दुमका से और राजद से 2019 में आईं अन्नपूर्णा देवी कोडरमा से प्रत्याशी हैं।

    कांग्रेस के पास राज्य में सबसे ज्यादा महिला विधायक हैं, लेकिन अबतक जिन तीन लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा हुई है उनमें कोई महिला नहीं है।

    झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन से कई नामों की चर्चा

    महिला प्रत्याशी के मामले में राज्य की सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से कई नामों की चर्चा है। सबसे ज्यादा चर्चा चतरा और पलामू सीट के लिए हो रही है। इनमें पलामू से ममता भुईयां और चतरा से नीलम देवी का नाम प्रमुख है। दोनों ही राजद की तरफ से टिकट की आस में हैं, लेकिन अभी तक इनके नाम पर मुहर नहीं लगी है।

    आदिवासी महिलाओं को संदेश देगी भाजपा

    भाजपा ने सिंहभूम और दुमका की सीट पर आदिवासी महिला प्रत्याशी दिया है। इससे आदिवासी बहुल क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करने में पार्टी को आसानी होगी। हालांकि दुमका में भाजपा के पास लुईस मरांडी जैसी नेत्री हैं जो विधायक और मंत्री भी रह चुकी हैं।

    दुमका लोकसभा के जामा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक रहीं सीता सोरेन भाजपा के लिए पड़ोसी सीट गोड्डा और राजमहल में भी प्रचार करेंगी। हालांकि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के मन में इस बात का मलाल है कि अपने लोगों को चुनाव लड़ाने योग्य नहीं समझा गया है, लेकिन पार्टी अनुशासन की वजह से कोई मुंह नहीं खोल रहा है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: धनबाद सीट पर गरमाई सियासत, BJP प्रत्याशी के खिलाफ इस विधायक ने खोल दिया मोर्चा; पलट सकती है बाजी

    Jharkhand News: कल पूर्व CM हेमंत सोरेन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी ED, जमीन घोटाले से जुड़ा है मामला

    comedy show banner