Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह बोले, कांग्रेस का लोकतंत्र संग भद्दा मजाक

Jharkhand. अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 विधायकों के बल पर प्रत्याशी उतार रही है जो जीत के लिए आवश्यक मत से बहुत कम है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 07:01 PM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह बोले, कांग्रेस का लोकतंत्र संग भद्दा मजाक

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी देकर लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक किया है। भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 18 विधायकों के बल पर प्रत्याशी उतार रही है जो जीत के लिए आवश्यक मत से बहुत कम है। झामुमो ने पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए नामांकन भी दाखिल किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बताई। कहा, दीपक प्रकाश आवश्यकता से अधिक मत प्राप्त कर उच्च सदन के सदस्य बनेंगे।

loksabha election banner

दीपक प्रकाश की जीत हजारों कार्यकर्ताओं की जीत होगी : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की जीत होगी। दीपक प्रकाश को पार्टी के विधायकों के अलावा सहयोगी दल का भी समर्थन प्राप्त है।

दीपक प्रकाश की जीत 200 प्रतिशत निश्चित : अर्जुन मुंडा

केंंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दीपक प्रकाश की जीत दो सौ प्रतिशत सुनिश्चित है। दीपक प्रकाश पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है जिनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी।

रघुवर ने दी शुभकामनाएं

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीपक प्रकाश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी भी मजबूत होगी साथ ही झारखंड के मुद्दे प्रमुखता से देश के उच्च सदन में भी उठेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.