विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: अंबा प्रसाद को भाजपा सांसद के भाई ने दी धमकी, पूर्व कांग्रेस विधायक ने आडियो जारी कर लगाया आरोप

Published: Sun, 17 Aug 2025 08:35 PM (GMT+05:30)

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि हजारीबाग क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली कंपनी ऋत्विक ...और पढ़ें

अंबा प्रसाद का आरोप, आंध्र के भाजपा सांसद के भाई ने दी है धमकी।
अंबा प्रसाद का आरोप, आंध्र के भाजपा सांसद के भाई ने दी है धमकी।

HighLights

  1. अंबा प्रसाद ने कहा, कोल खनन करने वाली कंपनी के प्रबंधन ने धमकाया
  2. आंध्र प्रदेश से भाजपा सांसद सीएम रमेश के भाई का फोन रिकार्डिंग सुनाया

राज्य ब्यूरो, रांची। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि हजारीबाग क्षेत्र में कोयला खनन करने वाली कंपनी ऋत्विक फाउंडेशन प्रबंधन ने उन्हें धमकी दी है।

रविवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में अंबा प्रसाद ने अपने फोन में रिकार्ड किया हुआ एक आडियो सुनाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह आडियो ऋत्विक कंपनी के एमडी आंध्रप्रदेश से भाजपा सांसद सीएम रमेश के भाई सीएम राजेश का है।

आडियो में राजनीतिक करियर खत्म करने की बात कही गई है। अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य में खनिजों की लूट के खिलाफ उनका परिवार पहले से आंदोलन कर रहा है।

इस वजह से उनके पिता और मां को जेल में रखा गया। अब भाजपा सांसद की कंपनी का विरोध करने पर उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हजारीबाग प्रशासन खनन करने वाली कंपनी के प्रबंधन से मिला हुआ है। इस वजह से उनके घर पर 400 पुलिस कर्मी भेजे गए और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार करवाया गया।

अंबा प्रसाद ने इस मामले में मुख्यमंत्री से संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाने की बात करती है लेकिन एक महिला जनप्रतिनिधि को उसके नेता धमकी दे रहे हैं।

राज्य में खनिज लूट के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। अंबा प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।