Jharkhand Elections 2019: महाराष्ट्र में दगा देने के बाद झारखंड पहुंची शिवसेना, 30 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
Jharkhand Assembly Election 2019 कार्यकारी राज्य प्रमुख दीपक सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के बाद अब 50-50 सरकार के लिए शरद पवार की राकांपा और धुर विरोधी कांग्रेस के साथ पींगे बढ़ा रही शिवसेना झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएगी। पार्टी यहां 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी कर रही है।
शिवसेना के कार्यकारी राज्य प्रमुख दीपक सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग से सिंबल मिलने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने के बाद भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, उसकी गठबंधन सहयोगी शिवसेना को 51 सीटें मिलीं। लेकिन शिवसेना ने भाजपा से नए फॉर्मूले पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर देश की राजनीति में खलबली मचा दी। यह खबर अपडेट हो रही है।