Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amba Prasad: 'ED की छापेमारी हुई तो...', कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद पर ये क्या बोल गए BJP नेता

    ED Raid On Amba Prasad भाजपा ने कहा कि बड़कागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके माता-पिता ने पूरे इलाके में भय और आतंक का माहौल बना रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद और उनकी कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार का पुराना इतिहास रहा है।

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Wed, 13 Mar 2024 07:36 PM (IST)
    Hero Image
    Amba Prasad: 'ED की छापेमारी हुई तो...', कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद पर ये क्या बोल गए BJP नेता (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा ने कहा कि बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और उनके माता-पिता ने पूरे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू ने कहा कि अंबा प्रसाद और उनकी कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार का पुराना इतिहास रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी, पोषक एवं संरक्षक भी है। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड आंदोलन को खरीदने से लेकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाकर राज्य के जल, जंगल, जमीन, खान, खनिज, नौकरी, सब को लूटने ओर लुटवाने का काम किया है। जहां तक भाजपा के द्वारा इनसे लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने के लिए संपर्क की बात है तो इस बात को अंबा प्रसाद प्रमाणित करें कि कब किसने इस संबंध में उनसे बात की।

    छापेमारी हुई तो बचाव में बयानबाजी कर रहीं- भाजपा

    उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के विधायक अंबा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी हुई तो बचाव में अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। सोते-जागते राज्य के सत्ताधारी दलों को भाजपा का भय सता रहा है। आदित्य साहू ने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई तेज हुई है। अंबा प्रसाद के घर मंगलवार को ईडी की छापेमारी हुई तो उनको भाजपा ही याद आने लगी। उन्हें अपना और अपने परिवार का रिकार्ड याद करना चाहिए।

    बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र पिछले 15 वर्षों से आतंक, जमीन लूट, भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश कार्यालय में प्रोजेक्टर पर एक वीडियो में दिखाया कि कैसे पलानी, पतरातू के कयूम अंसारी और निजाम अंसारी की जमीन लूटी गई। झारखंड के लोग जानते हैं कि इनके माता, पिता से लेकर अंबा प्रसाद तक कैसे क्षेत्र में आतंक के पर्याय बने हुए हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड में फिर स्पैनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म जैसी वारदात, 8वीं की छात्रा को तालाब किनारे से उठा ले गए 5 दरिंदे

    Champai Soren का छात्रों को एक और बड़ा तोहफा, करोड़ों की लागत से यहां बनेगा कॉलेज; मिलेंगी टॉप क्लास सुविधाएं