Move to Jagran APP

NH Jam In Ormanjhi: भाजपा नेता जीतराम मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ओरमांझी में सड़क जाम

NH Jam In Ormanjhi भाजपा नेता जीतराम मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के बाद रिम्स से ओरमांझी ले जाया गया। शव पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने एनएच33 रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। कार्यकर्ता हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 12:15 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 12:15 PM (IST)
NH Jam In Ormanjhi: भाजपा नेता जीतराम मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ओरमांझी में सड़क जाम
भाजपा नेता जीतराम के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ओरमांझी में सड़क जाम।

ओरमांझी-रांची,जाटी। भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा के शव को पोस्टमार्टम के बाद रिम्स से ओरमांझी  ले जाया गया। शव पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने एनएच33 रांची पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। कार्यकर्ता हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ हीू राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

loksabha election banner

शव को आज सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया था। यहां कांके विधायक समरीलाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। सभी ने घटना की निंदा की। बुधवार को उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके शव को मेदांता के मर्चरी में रखा है गया था। गांव में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच जाम कर रखा है।

बुधवार को उनकी हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा था कि रांची जिला ग्रामीण एसटी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की ओरमांझी में गोली मारकर हत्या पूरी तरह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। जीतराम को पहले से ही जानलेवा हमले की आशंका थी। उनपर पहले भी हमला हो चुका था। इसकी सूचना पूरे प्रशासनिक अमले को थी। उन्होंने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था। लेकिन प्रशासन ने न तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे मामले की जांच कराएं और इस मामले में हुई प्रशासनिक चूक को सार्वजनिक करें।

 वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रघुवर दास ने जीतराम मुंडा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधियों का राज कायम हो गया है। हेमंत सरकार राज में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी चरमरा गई है। राज्य में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड में आज न तो आदिवासी सुरक्षित है, न ही बच्चियां सुरक्षित हैं। सरकार का मंत्री-विधायक, अधिकारी सभी तुष्टिकरण की राजनीति में लगे हुए हैं। बाकी जनता की किसी को परवाह नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में भी सरकार अपनी पीठ ठोंकने के अलावा दूसरा काम नहीं कर रही है। भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष जीतराम मुंडा की हत्या अपराधियों के बढ़े मनोबल को दिखाता है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। राज्य की इस अक्षम सरकार को उखाड़ फेकेंगे। जीतराम मुंडा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.