Move to Jagran APP

अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे को बुलंद करेगी भाजपा

रांची : भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए अजेय भारत, अटल भ

By Edited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 10:24 AM (IST)
अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे को बुलंद करेगी भाजपा
अजेय भारत, अटल भाजपा के नारे को बुलंद करेगी भाजपा

रांची, जेएनएन। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'अजेय भारत, अटल भाजपा' के नारे को लेकर ही झारखंड में प्रदेश भाजपा आगे बढ़ेगी। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, कोर कमेटी और लोकसभा प्रभारियों की बैठक में इसपर एकमत से सहमति बनी। शनिवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का केंद्रीय एजेंडा भी यही होगा।

loksabha election banner

कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम शनिवार को रांची पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में लगभग ढाई घंटे चली बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के एजेंडे पर विमर्श किया गया और पेश होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। कार्यसमिति बैठक पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर ही केंद्रित रहेगी। इस बाबत प्रदेश पदाधिकारियों विशेषकर लोकसभा प्रभारियों की जवाबदेही तय की गई। लोकसभा प्रभारियों को अपने तय किए गए लोकसभा क्षेत्र में न सिर्फ समय देना है बल्कि उस क्षेत्र से संबंधित टास्क भी पूरे करने होंगे।

विधानसभावार गठित कोर कमेटियों की नियमित बैठक और चुनाव से जुड़ी तैयारियों को अभी से मूर्त रूप देना शुरू करना होगा। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का पहचान पत्र बनाने का काम भी जल्द पूरा करने का निर्देश इन्हें दिया गया। सभी प्रभारियों को आदिवासी क्षेत्र में अधिक फोकस करने की नसीहत दी गई। बैठक में तय किया गया कि शनिवार को कार्यसमिति में पेश होने वाले राजनीतिकप्रस्ताव में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विशेष फोकस होगा। कार्यसमिति के बैठक में भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए असम की तर्ज पर एनआरसी बनाने पर जोर दे सकती है। राजनीतिक प्रस्ताव में भी इसे शामिल किया जाएगा। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा ने बताया कि पार्टी बूथ स्तर पर मजबूती के साथ खड़ी हो रही है।

आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में केंद्र व राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, सांसद रवींद्र कुमार राय, सुनील सिंह, महेश पोद्दार, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सत्येंद्र तिवारी, समीर उरांव, ऊषा पांडेय, प्रिया सिंह, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, अनिल सिन्हा, मिसफीका, हेमंत दास, दीनदयाल वर्णवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, सोना खान, नीरज पासवान, राम कुमार पाहन, अशोक भगत, संजय सेठ, बालमुकुंद सहाय, सत्येंद्र सिंह, अशोक षाडंगी, विनय कुमार लाल, कर्नल संजय सिंह उपस्थित थे। धर्म बदलने वाले आदिवासियों को आरक्षण के लाभ से किया जाए वंचित धर्म परिवर्तन करने वाले आदिवासियों को आरक्षण के लाभ से वंचित किए जाने की मांग शुक्रवार को प्रदेश पदाधिकारियों व कोर कमेटी की बैठक में एक बार फिर उठी। भाजपा के आदिवासी नेताओं ने इस मसले को उठाते हुए शनिवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में पेश होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में इसे जगह देने की मांग की।

भाजपा के आदिवासी नेताओं ने तर्क दिया कि एक बार आगे बढ़कर इस मसले पर पीछे हटने से किरकिरी होगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। स्व. गामा सिंह को दी गई श्रद्धांजलि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गामा सिंह के जीवनवृत एवं संगठन में उनके योगदान की चर्चा की। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर सभी ने स्व. गामा सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बैठक में शामिल नहीं हुए अर्जुन मुंडा भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की अहम बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल नहीं हुए। बताया जा रहा है कि अर्जुन मुंडा का जमशेदपुर में पूर्व से ही कार्यक्रम तय था। मुंडा शनिवार को होने वाली कार्यसमिति बैठक में भाग लेंगे और दोपहर बाद बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.