Move to Jagran APP

भाजपा ने दीपिका पांडेय को दी 14 दिन आइसोलेशन में रहने की नसीहत, दीपिका का पलटवार

Jharkhand. क्वारंटाइन का सख्ती से पालन करने पर दीपिका को राज्यसभा चुनाव से रहना होगा दूर। वोट नहीं दिया तो बढ़ेगी मुश्किल कांग्रेस प्रत्याशी का एक वोट हो जाएगा कम।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 10:38 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 07:42 AM (IST)
भाजपा ने दीपिका पांडेय को दी 14 दिन आइसोलेशन में रहने की नसीहत, दीपिका का पलटवार
भाजपा ने दीपिका पांडेय को दी 14 दिन आइसोलेशन में रहने की नसीहत, दीपिका का पलटवार

रांची, राज्य ब्यूरो। अमेरिका से भारत पहुंचीं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भाजपा ने 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। हालांकि, इस सलाह के पीछे राजनीतिक निहितार्थ भी छिपे हुए हैं। भाजपा की मंशा उन्हें राज्यसभा चुनाव से दूर रखने की दिखती है। यदि दीपिका क्वारंटाइन और आइसोलेशन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करती हैं, तो उन्हें खुद को राज्यसभा चुनाव से दूर रखना होगा।

loksabha election banner

ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी का एक वोट कम हो जाएगा। राज्यसभा चुनाव में संख्या बल के आधार पर वैसे भी कांग्रेस कमजोर दिखाई दे रही है। यदि दीपिका ने भी वोट नहीं डाला, तो कांग्रेस की मुश्किल और बढ़ सकती है। हालांकि, दीपिका ने भाजपा की सलाह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें उनकी सलाह की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह बधाई की पात्र हैं कि उन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद खुद को रिम्स में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा लिया है।

प्रतुल ने कहा की भाजपा यह कामना करती है कि विधायक बिल्कुल स्वस्थ रहें। कहा, विदेशों से लौटने वाले दूसरे लोगों को भी विधायक का अनुकरण करना चाहिए। साथ ही यह अपेक्षा भी की कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा विदेशों से लौटने वाले भारतीयों के लिए बनाए गए क्वारंटाइन और आइसोलेशन के नियम का सख्ती से पालन करेंगी। नसीहत भी दी कि एक छोटी सी भूल भी कोरोना के संक्रमण को महामारी का रूप दे सकती है। इसलिए भाजपा को पूरी उम्मीद है कि दीपिका पांडेय सिंह गाइडलाइन का पालन करेंगी।

भाजपा के नेता अपनी ही सरकार का निर्देश नहीं पढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार अगर किसी को क्वारंटाइन करना होता तो दिल्ली में ही हो जाता। जिस तरह बाकी लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। वहां मेरा भी टेस्ट हुआ। भाजपा को इतनी ही फिक्र थी तो मुझे दिल्ली में ही रोक लिया जाना चाहिए था। मैं अपनी पहल पर रिम्स में गई थी। भाजपा को मेरे स्वास्थ्य की चिंता कम, राजनीतिक चिंता ज्यादा है। -दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस विधायक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.