Move to Jagran APP

Lockdown Update: भाजपा ने 30 हजार लोगों के बीच बांटा मोदी आहार, 5370 परिवारों तक पहुंचाया राशन

Lockdown Update. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 08:47 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 08:47 AM (IST)
Lockdown Update: भाजपा ने 30 हजार लोगों के बीच बांटा मोदी आहार, 5370 परिवारों तक पहुंचाया राशन
Lockdown Update: भाजपा ने 30 हजार लोगों के बीच बांटा मोदी आहार, 5370 परिवारों तक पहुंचाया राशन

रांची, राज्य ब्यूरो। कोरोना संकट के कारण दो जून की रोटी से जूझ रहे गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच सोमवार को भी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मोदी आहार व राशन का वितरण किया गया। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा की ओर से 30 हजार लोगों के बीच मोदी आहार बांटा गया, जबकि 5,370 परिवारों तक राशन पहुंचाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ता हेल्पलाइन के माध्यम से भी विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों की भी मदद कर रहे हैं। ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों में बात कर झारखंड के मजदूरों को राहत पहुंचाई गई है। पड़ोसी राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों के मजदूरों व जरूरतमंदों को भी झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी आहार और एक सप्ताह का राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.