भाजपा ने विपक्षी गठबंधन को बताया महाक न्फ्यूज गठबंधन
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने विपक्ष के तथाकथित गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे महाकन्फ्यूज गठबंधन बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की असलियत सबके सामने है। विपक्षी दलों का गठबंधन सिर्फ सत्ता प्राप्ति की स्वार्थ सिद्धि के लिए ही बना है।
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा ने विपक्ष के तथाकथित गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए इसे महाकन्फ्यूज गठबंधन बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की असलियत सबके सामने है। विपक्षी दलों का गठबंधन सिर्फ सत्ता प्राप्ति की स्वार्थ सिद्धि के लिए ही बना है। इनका न कोई नीति-सिद्धांत है और न ही कोई समान विचारधारा।
शाहदेव ने कहा की गठबंधन की हालत यह है कि हेमंत सोरेन बाबूलाल को नेता मानने से इन्कार करते हैं तो बाबूलाल हेमंत को नेता नहीं मानते। वहीं हेमंत सोरेन तो राहुल गाधी को भी नेता नहीं मानते हैं। वहीं काग्रेस हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नाम की घोषणा करने से परहेज करती है। शाहदेव ने कहा कि बताया जा रहा है कि काग्रेस ने दिल्ली से एकतरफा घोषणा कर दी कि वह राज्य की 14 में से 7-8 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। काग्रेस की इस घोषणा को उसके सहयोगी दल ही नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्षी महागठबंधन में फैले इस कन्फ्यूजन को बेहद गौर से देख रही है और वह समझ रही है कि सारे घोटालेबाज एक ही प्लेटफार्म पर पुन: आकर देश को लूटने की तैयारी में जुट रहे हैं।
प्रतुल ने कहा कि काग्रेस के साथ जो भी दल रहेगा उसका बंटाधार तय है क्योंकि इस बार का लोकसभा चुनाव एक मजबूत सरकार बनाम एक मजबूर सरकार के बीच होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में इस बार 14-0 और विधानसभा चुनाव में 60 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।