Move to Jagran APP

कोलगेट घोटालेबाज के साथ सरकार चलाने वाले आज उठा रहे सवाल : धर्मेद्र प्रधान

राज्य ब्यूरो रांची पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ सुप्रीम कोट

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 11:48 PM (IST)
कोलगेट घोटालेबाज के साथ सरकार चलाने वाले आज उठा रहे सवाल : धर्मेद्र प्रधान

राज्य ब्यूरो, रांची : पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के मामले पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है। रविवार को भाजपा की वर्चुअल रैली को दिल्ली से संबोधित करते हुए धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि कोलगेट घोटाला करने वालों के साथ सरकार चलाने वाले आज सुधार प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनिजों की नीलामी का सर्वाधिक लाभ राज्य के खजाने में ही जाएगा। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान व अर्जुन मुंडा ने वर्चुअल रैली को दिल्ली से संबोधित किया, जबकि प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से।

loksabha election banner

धर्मेद्र प्रधान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सैन्य शक्ति पर सवाल खड़ा करने वाले अपने कारनामों को भूल जाते हैं। कहा, कल तक काग्रेस के लिए अक्साई चीन घास उगने वाला जमीन का एक टुकड़ा था। काग्रेस पार्टी देश के मिजाज के साथ कभी खड़ी नही होती, यह पार्टी देश को दुर्बल देखना चाहती है। प्रधान ने इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड सहित पूर्वी भारत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रहे है। बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा है, सिंदरी कारखाने को फिर से चालू किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए है।

धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि कोरोना संकट में भी भारत ने एक बेंच मार्क खड़ा किया, जिसकी प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प भारत को आगे बढ़ाने वाला है। 20 लाख करोड़ के पैकेज से लघु कुटीर उद्योगों का जाल बिछेगा, जिसपर तीन लाख करोड़ खर्च होंगे। गरीब कल्याण रोजगार योजना गाव में गरीबों को रोजगार से जोड़ेगी। वर्चुअल रैली को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी संबोधित किया।

-----

कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक है। भारत वर्ष अब अखंड भारत की ओर बढ़ चला है। ये मोदी सरकार है जिसमें पहली बार कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ है। धारा 370 की समाप्ति, राम मंदिर का निर्माण आदि ऐतिहासिक निर्णयों ने स्वाभिमानी भारत को खड़ा किया है।

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.