रिम्स में जन्मृ-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू
रांची : रिम्स में अठारहवें दिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हो गया। सोमवार को मात्र एक प्रमाण पत्र जारी किया गया। गत पहली जून से काम बंद था।
रांची : रिम्स में अठारहवें दिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हो गया। सोमवार को मात्र एक प्रमाण पत्र मैन्युअल जारी किया जा सका। जब तक रिम्स के नए उपाधीक्षक डॉ.संजय कुमार का डिजिटल हस्ताक्षर आनलाइन नहीं किया जाता, तब तक मैन्युअल प्रमाण पत्र ही जारी किए जाएंगे।
इसके पूर्व डॉ.गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव रिम्स में उपाधीक्षक थे। रिम्स से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का जिम्मा उन्हीं के पास था। लेकिन, 31 जुलाई को वे सेवानिवृत्त हो गए। अब उपाधीक्षक का प्रभार डॉ.संजय को मिला है। लेकिन, उनके हस्ताक्षर सांख्यिकी विभाग से स्कैन कर ऑन लाइन जारी नहीं किए गए हैं। इसलिए 18 जून तक प्रमाण पत्र जारी करने का काम ठप रहा।
इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। रिम्स में प्रत्येक दिन औसतन लगभग 40 प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। इस लिहाज से लगभग 720 प्रमाणपत्र जारी करने का काम लटका पड़ा है। प्रमाण पत्र के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। लेकिन, प्रमाण पत्र नहीं मिलने के बाद निराश लौट जाते हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने मैन्युअली प्रमाणपत्र जारी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक प्रणाम पत्र देकर शुरुआत की गई है। अब लंबित पड़े प्रमाणपत्र बनाने के कार्यो का निबटारा किया जाएगा। डिजिटल हस्ताक्षर जारी होने तक मैन्युअली काम चलाया जाएगा। इस संदर्भ में लोंगों की पेशानियों को ध्यान में रखकर ही यह निर्णय लिया गया है। काम ठप होने के कारण प्रमाण पत्र जारी करने का जो काम पेंडिंग है, उसे जल्द से जल्द निबटा दिया जाएगा।