विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand: हवाई यात्रियों को एक और तोहफा, रांची से चेन्नई के लिए 18 से शुरू हो रही विमान सेवा

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Mon, 16 Nov 2020 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 09:31 AM (IST)

Birsa Munda Airport गौरतलब है कि अभी रांची एयरपोर्ट से 12 विमान उड़ान भर रहे हैं। यह विमान दिल्ली मुंबई ...और पढ़ें

इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को राहत होगी।
इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को राहत होगी।

रांची, जासं। लंबे इंतजार के बाद यात्रियों की एक और मांग पूरी होने वाली है। आगामी 18 नवंबर से रांची और चेन्नई के बीच विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। पहली बार रांची और चेन्नई के बीच विमान सेवा शुरू हो रही है। चेन्नई से उड़ान भरकर 8:05 पर इंडिगो का विमान रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद रांची से 8:40 बजे चेन्नई के लिए विमान रवाना हो जाएगा।‌

गौरतलब है कि अभी रांची एयरपोर्ट से 12 विमान उड़ान भर रहे हैं। यह विमान दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भर रहे हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने पांच और उड़ानों को मंजूरी दी है। इनमें से एक उड़ान सेवा चेन्नई के लिए शुरू हो रही है।

अब तक चेन्नई के लिए यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से लेनी पड़ती थी फ्लाइट

अब तक यात्रियों को चेन्नई के लिए दिल्ली मुंबई अथवा कोलकाता से फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इससे एक तरफ जहां समय अधिक लगता था वहीं वित्तीय बाहर भी दोगुना हो जाता था। नई सेवा के प्रारंभ होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। झारखंड के अलग-अलग जिलों में बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय लोग रहते हैं। अक्सर इन लोगों को अपने राज्यों में लौटने के लिए ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता था। नई सेवा की शुरुआत के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।