Move to Jagran APP

नीतीश कुमार का अगला टारगेट झारखंड... हेमंत सोरेन से कर सकते हैं मुलाकात; JDU तैयारी में जुटा

Bihar Jharkhand Politics बिहार में राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर जदयू की सरकार चल रही है। इस नए समीकरण को जदयू झारखंड में भी आगे बढ़ाने में लगा है। हेमंत सोरेन से नीतीश कुमार मुलाकात कर सकते हैं।

By Pradeep singhEdited By: Sanjay KumarPublished: Fri, 30 Sep 2022 11:48 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 11:49 AM (IST)
नीतीश कुमार का अगला टारगेट झारखंड... हेमंत सोरेन से कर सकते हैं मुलाकात; JDU तैयारी में जुटा
Bihar, Jharkhand Politics: नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन से कर सकते हैं मुलाकात।

रांची, राज्य ब्यूरो। Bihar, Jharkhand Politics बिहार में राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर जदयू की सरकार चल रही है। इस नए समीकरण को जदयू झारखंड में भी आगे बढ़ाने में लगा है। जदयू के वरिष्ठ नेता भी इस मुहिम में लगाए गए हैं। इस काम में जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो भी कारगर साबित हो सकते हैं। उन्होंने जदयू से रिश्ता तोड़ लिया है लेकिन अभी भी उनके संपर्क में वरीय नेता हैं। यही पुराने साथी एक बार फिर से जदयू को सशक्त करना चाहते हैं। जलेश्वर महतो प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। जदयू के राज्यसभा सदस्य खीरू महतो से उनके बेहतर रिश्ते हैं। जदयू को उम्मीद है कि सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने से प्रदेश में उसका जनाधार बढ़ेगा।

loksabha election banner

झारखंड में पुराना गौरव हासिल करने में जुटा जदयू

नजर यहां के कुर्मी मतदाताओं पर है। हालांकि कुर्मी मतों पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो का खासा प्रभाव है। इसे अपने पाले में करने में जदयू को काफी मेहनत लगेगा। एक वक्त ऐसा भी था जब झारखंड से आधा दर्जन विधायक जनता दल यूनाइटेड के थे। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार में जदयू के विधायकों को मंत्रिमंडल में भी जगह मिली थी। अब वही पुराना गौरव वापस पाने की कोशिशों में जदयू की कवायद दिख रही है। पार्टी के लिए कांग्रेस गठबंधन तक पहुंचने का रास्ता तैयार कर सकती है। केंद्रीय नेताओं का सहयोग भी इसके लिए लिया जाएगा।

16 अक्टूबर को जदयू का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

16 अक्टूबर को जदयू का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिर्फ उर्फ ललन सिंह शामिल होंगे। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार को जदयू ने राज्य में संगठनात्मक विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि गठबंधन में शामिल करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सहमति आवश्यक है।

नीतीश कुमार, हेमंत सोरेन से कर सकते हैं मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में वे झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में झामुमो का रुख उनके प्रति सकारात्मक हो सकता है। जदयू के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो राज्य में जदयू नए स्वरूप में सबके सामने होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.