विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar, Khiru Mahto: नीतीश कुमार के खास खीरू महतो जाएंगे राज्‍यसभा, झारखंड अध्‍यक्ष को जदयू ने बनाया उम्‍मीदवार

By Alok ShahiEdited By:
Published: Sun, 29 May 2022 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 04:11 AM (IST)

Khiru Mahto Rajya Sabha बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास खीरू महतो राज्‍यसभा जाएंगे। उन्‍हें जदयू ने बिहार से ...और पढ़ें

Khiru Mahto, Rajya Sabha: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास खीरू महतो राज्‍यसभा जाएंगे।
Khiru Mahto, Rajya Sabha: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास खीरू महतो राज्‍यसभा जाएंगे।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास झारखंड जदयू के अध्‍यक्ष खीरू महतो राज्‍यसभा जाएंगे। पूर्व विधायक खीरु महतो को बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू ने अपना उम्‍मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का पत्ता काटकर खीरू महतो को जदयू से राज्‍यसभा का टिकट मिला है। वर्तमान में खीरु महतो झारखंड में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हैं खीरू महतो, पार्टी ने दिया बड़ा इनाम

जनता दल यूनाइडेट (जदयू) झारखंड के खीरू महतो को बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व विधायक को लगातार पार्टी से जुड़े रहने का इनाम मिला है। पार्टी ने इन्हें हाल ही में झारखंड में दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सौंपी है। खीरू महतो वर्ष 2005 में मांडू विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। हालांकि लगातार चुनाव लड़ने के बाद भी इसके बाद इन्हें विधानसभा में जाने का दोबारा अवसर नहीं मिला पाया था। राज्यसभा चुनाव में खीरू महतो को बिहार से टिकट देने के पार्टी के निर्णय ने सभी को चौंकाया है। इससे पहले, वहां केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को ही तीसरे बार राज्यसभा भेजने की बात सामने आ रही थी।

खीरू का जदयू से है पुराना नाता, पिछले दिनों शीर्ष नेताओं से की थी मुलाकात

खीरू महतो का जदयू से पुराना नाता है। पांच दिन पहले ही उन्होंने पटना जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री श्रवण कुमार आदि से मुलाकात की थी।-

यह खबर अभी अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ...