रांची में आरा निवासी ऑटो चालक ने की आत्महत्या, कमरे से मिला नोटों का बंडल
Jharkhand. पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
रांची, जासं। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर चार में एक ऑटो चालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। वह बिहार का रहनेवाला है। वह व्यक्ति रांची में रहकर ऑटो चलाता था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। लॉकडाउन में आत्महत्या के कारणों पर भी पुलिस जांच में जुटी है।
लॉकडाउन के कारण रहता था परेशान
अशोक नगर रोड नम्बर चार में रहने वाले ऑटो चालक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लोए रिम्स भेज दिया है। मृतक ऑटो चालक का नाम पप्पू कुमार सिंह है। वह बिहार के आरा का रहने वाला था। पूरा परिवार आरा में ही रहता है।
मकान मालिक के अनुसार पप्पू उनके मकान में अकेले पिछले 2 वर्षों से किरायदार के रूप में रह रहा था। मकान मालिक के अनुसार लॉकडाउन के दौरान परेशान रह रहा था। पप्पू ने मकानमालिक को बताया था कि वह लॉकडाउन से परेशान है। काम बंद हो गया है। साथ ही कहता था कि कोरोना वायरस से डर लगता है। कहीं मर न जाऊं। मकान मालिक ने इस पर समझाया भी था। कहा था कि इन सब से टेंशन न लो। मकान मालिक मदद भी करता था। मकान मालिक ने पुलिस को बताया था कि कुछ माह पहले भी डिप्रेशन में रहता था। इसे लेकर रिनपास में इलाज भी कराया था। हालांकि वह ठीक ढंग से काम करता था। हर दिन ऑटो चलाता था। मामले में मकान मालिक के बयान पर अरगोड़ा थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है।
कमरे में मिला नोटों का बंडल
मृतक के कमरे से पुलिस ने नोटों का बंडल बरामद किया है। हालांकि कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नही मिला है। फिलहाल पुलिस मकान मालिक और अन्य किरायदारों से जानकारी ले रही है। वहीं मृतक के परिजनों को भी मामले की सूचना दी गयी है।