Move to Jagran APP

बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कहा- गुंडों और माफियाओं से घिरी है झारखंड सरकार

रामगढ़ में भाजपा के सात मोर्चा की रव‍िवार को संयुक्त प्रदेशस्तरीय बैठक आयोज‍ित की गई थी। इसमें बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश समेत कई नेता मौजूद थे। इन नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा क‍ि झारखंड की जनविरोधी सरकार को घुटने टेकने पर कर देंगे मजबूर।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 26 Dec 2021 08:16 PM (IST)Updated: Sun, 26 Dec 2021 08:16 PM (IST)
बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, कहा- गुंडों और माफियाओं से घिरी है झारखंड सरकार
बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला है। फाइल फोटो।

रामगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा के सभी सातों मोर्चा की संयुक्त प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रामगढ़ के राधा गोव‍िंंद विश्वविद्यालय परिसर में हुई। बैठक में भाजपा के सभी सात मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीगण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को दिए जा रहे अनाज को अब भाजपा के हर कार्यकर्ता गांव स्तर पर निगरानी रखेंगे ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके।

loksabha election banner

सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना को लोगों तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार गुंडों और माफियाओं से घिरी है। झारखंड में जमीन लूटने का कार्य किया जा रहा है। हमें ऐसी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। कहा कि झारखंड में जो लूट मची है, उसे बचाने के लिए हम सभी की जिम्मेवारी होनी चाहिए।

सरकार के ख‍िलाफ आंदोलन करेगी भाजपा : दीपक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कहा कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में हमलोग झारखंड की जन विरोधी, महिला, किसान व झारखंड विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष का पैगाम लेकर जनता के बीच जाएंगे। संघर्ष ऐसा होगा की सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे।

यह भी थे कार्यक्रम में मौजूद

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा र‍व‍िन्‍द्र राय ने भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही मंच पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। रामगढ़ जिला के भाजपा नेताओं ने सभी अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। बैठक में प्रदेश भर के करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, विधायक अमर बाउरी, राकेश प्रसाद, पवन साहू, आरती कुजूर, किसलय तिवारी, पवन साहू, सरिता पांडेय, रेनू तिर्की, सिमा स‍िंंह, सहित रामगढ़ जिला भाजपा के अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.