Move to Jagran APP

पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ अपर बाजार में छापामारी अभियान चलाया। साईं ट्रेडर्स के संचालक अनिल कुमार गुप्ता पर प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने और उसकी खरीद-बिक्री करने के आरोप में एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:10 PM (IST)
पॉलीथिन के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना
रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ अपर बाजार में छापामारी अभियान चलाया।

रांची, जासं। रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन कैरी बैग के खिलाफ अपर बाजार में छापामारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान के दौरान इंफोर्समेट टीम ने अपर बाजार की बारूद गली स्थित साईं ट्रेडर्स से आठ बोरा पॉलीथिन कैरी बैग बरामद किया है। इसे निगम की टीम ने जब्त कर लिया है। इसके बाद साईं ट्रेडर्स के संचालक अनिल कुमार गुप्ता पर प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने और उसकी खरीद-बिक्री करने के आरोप में एक लाख का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा करने के लिए निगम की टीम ने 14 दिन का समय दिया है। छापामारी अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सिटी मैनेजर अंबुज सिंह व इंफोर्समेंट अफसर मौजूद थे।

loksabha election banner

झारखंड में पॉलीथिन कैरी बैग के उत्पादन से लेकर उसके संग्रहण, खरीद-बिक्री व इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक है। पूर्व की रघुवर सरकार में इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन कोरोना की वजह से रांची में पॉलीथिन कैरिबैग के खिलाफ निगम का छापेमारी अभियान थम गया था। इस कारण अभी खुलेआम पॉलीथिन कैरी बैग की बिक्री व इस्तेमाल बढ़ गया है। सिटी मैनेजर अंबुज सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में निगम ने नियमित रूप से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.