भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल अब बनी रेगलुर एक्सप्रेस, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को बड़ी राहत
रेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस (18403/18404) के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। यह ...और पढ़ें

भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल अब बनी रेगलुर एक्सप्रेस

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रांची। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर-धनबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है।
इससे झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को स्थायी और भरोसेमंद रेल सेवा मिल सकेगी। अब तक ट्रेन संख्या 02832/02831 के रूप में चल रही यह स्पेशल सेवा एक अप्रैल से नई पहचान के साथ नियमित हो जाएगी। ट्रेन को क्रमशः 18403/18404 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा।
18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस का समय-सारणी
ट्रेन संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस एक अप्रैल से प्रतिदिन भुवनेश्वर से रात 20:25 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन कटक (20:55/21:00), अंगुल (22:45/22:47), संबलपुर सिटी (00:40/00:45), झारसुगुड़ा (02:10/02:15), राउरकेला (03:45/03:50), हटिया (06:10/06:15), रांची (06:30/06:35), मुरी (07:42/07:44) और बोकारो स्टील सिटी (08:55/09:00) होते हुए धनबाद सुबह 11:00 बजे पहुंचेगी।
18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस की समय-सारणी
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस दो अप्रैल से प्रतिदिन धनबाद से शाम 16:00 बजे प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी (17:35/17:40), मुरी (18:23/18:25), रांची (19:35/19:45), हटिया (20:00/20:05), राउरकेला (23:15/23:25), झारसुगुड़ा (01:15/01:20), संबलपुर सिटी (01:55/02:00), अंगुल (04:45/04:47), कटक (06:38/06:43) होते हुए भुवनेश्वर सुबह 08:15 बजे पहुंचेगी।
18 कोच वाली ट्रेन, सभी श्रेणियों के यात्रियों का ध्यान
इस एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 8 स्लीपर, 3 एसी 3-टियर और 1 एसी 2-टियर कोच शामिल होंगे।