Move to Jagran APP

भीमा-कोरेगांव हिंसा मामला: स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर भड़के इरफान, कहा- भाजपा ईसाई समुदाय का विरोधी

भाजपा सरकार अपने शासनकाल में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ईसाई समुदाय की आबादी अगर कम है तो इसका यह मतलब नहीं कि उनके साथ गलत किया जाए। पूर्व में भाजपा ने तो यह साबित कर दिया था कि वह दलित अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 09:45 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 09:45 PM (IST)
भीमा-कोरेगांव हिंसा मामला: स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर भड़के इरफान, कहा- भाजपा ईसाई समुदाय का विरोधी
स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर भड़के इरफान। फाइल फोटो

रांची (राज्य ब्यूरो) । भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध जारी है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा के विधायक डा. इरफान अंसारी ने इसे ईसाई समुदाय पर बहुत बड़ा हमला करार दिया है। कहा कि केंद्र के इशारे पर एनआईए के अधिकारियों ने एक साजिश के तहत स्टेन स्वामी का प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से संपर्कों का गंभीर आरोप लगाया है। भाजपा सरकार अपने शासनकाल में सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ईसाई समुदाय की आबादी अगर कम है तो इसका यह मतलब नहीं कि उनके साथ गलत किया जाए।

loksabha election banner

पूर्व में भाजपा ने तो यह साबित कर दिया था कि वह दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़ा विरोधी है। सभी सीमाएं लांघते हुए भाजपा सरकार ने अब यह साबित कर दिया कि वह घोर ईसाई विरोधी है। भाजपा वाले ईसाई समुदाय को कमजोर ना समझे। इसे किसी भी हाल मे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।देश के विकास में ईसाई समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा वाले अपने बच्चों को क्रिश्चियन मिशनरी मे पढ़ाते हैं तो दूसरी तरफ राजनीतिक लाभ लेने के लिए ईसाई समुदाय पर ही जुल्म ढाते हैं। आने वाले बिहार चुनाव एवं झारखंड के उपचुनाव पर इसका साफ परिणाम दिखेगा।

राजद उतरा स्टेन स्वामी के पक्ष में

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। निर्दोष, गरीबों, आदिवासियों के हित में काम करने वाले एक बुजुर्ग स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है। केंद्र की नीतियों का जो विरोध करता है, उसके साथ केंद्र सरकार यही सलूक करती है। इस गिरफ्तारी का राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विरोध कर चुके हैं। फादर स्टेन स्वामी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड प्रदेश की सह प्रवक्ता स्मिता लकड़ा का। स्मिता लकड़ा ने रविवार को कांटाटोली में संवाददाता सम्मेलन कर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि फादर स्टेन स्वामी ने किसी भी तरह की छानबीन का कभी विरोध नहीं किया है। उन्हें दुख इस बात का है कि उन्हें गलत तरीके से और गलत आरोप में गिरफ्तार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.