विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम रघुवर ने कहा- महागठबंधन भ्रष्टाचारी, पतित और स्वार्थी लोगों का बंधन

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 12 Feb 2019 01:28 PM (IST)

Bhartiya Janta Party. बीजेपी के शक्ति कार्यकर्ता सम्‍मेलन में सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने शिबू सोरेन को बेइज्जत किया, ...और पढ़ें

सीएम रघुवर ने कहा- महागठबंधन भ्रष्टाचारी, पतित और स्वार्थी लोगों का बंधन
सीएम रघुवर ने कहा- महागठबंधन भ्रष्टाचारी, पतित और स्वार्थी लोगों का बंधन

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। राजधानी रांची के हरमू में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति कार्यकर्ता सम्‍मेलन में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह भी पहुंचे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2019 में प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्‍य हम सबको मिलकर पूरा करना है। सीएम रघुवर दास ने अपने ट्वीट में लिखा- रांची में आयोजित शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में खूंटी, हजारीबाग और रांची से आए साथियों का हार्दिक अभिनंदन।

सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमें चोर, चुहार, भ्रष्टाचार की दुकान बंद करानी है। कार्यकर्ता गांव में जाकर संवाद करें, पार्टी आॅफिस में कुर्सी ना तोड़ें। उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ता पहचान पत्र से सीधे किसी भी सरकारी कार्यालय में जा सकेंगे। अधिकारी नहीं सुनेगा तो कार्रवाई होगी। सीएम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भ्रष्ट नेता मोदी सरकार को पचा नहीं पा रहा है, इसीलिए चिल्ला रहा है - मोदी हटाओ, देश बचाओ।

 

सीएम रघुवर ने सवालिया लहजे में कहा- लल्लू उरांव की जमीन किसने लूटी, किसने धनबाद, रांची, बोकारो में आदिवासियों की जमीन ठगी। उन्‍होंने विपक्षी महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने शिबू सोरेन को बेइज्जत किया, बाबूलाल मरांडी ने जेल भिजवाया और उसी सोरेन का बेटा सत्ता के लिए इन लोगों से गठबंधन कर रहा है। झारखंड में 2004 से 2014 तक दस साल सिर्फ घोटाले हुए। महागठबंधन भ्रष्टाचारी, पतित और स्वार्थी लोगों का गठबंधन है।

सभा में बोलते हुए छत्‍तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ रमन सिंह  ने कहा कि रघुवर दास की कुछ योजनाएं लागू करवाता तो चौथी बार सरकार बनती। 1 रुपये में रजिस्ट्री पूरे देश मे कहीं नहीं होता। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाने का निर्देश दिया। 12 फरवरी से दो मार्च तक मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतकर केंद्र में पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनानी है। कहा, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास है। देश तेजी से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे निकल पड़ा है।